Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi
  • Home
  • About
  • Recent
  • Gallery
  • Contact

संजय कुमार-राष्ट्रवादी कवि मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन

"जीव की जड़ जमा रहा है, नित वैभव कमा रहा है, यह आत्मा अक्षय है, जीवन की ही जय है..!!"

अपने स्वर्णिम कृतित्व से संपूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रस्फुटित कर देने वाले महान राष्ट्रवादी कवि मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन। हिन्दी साहित्य की राष्ट्रीय काव्याधरा के प्रबल समर्थक, प्रखर चिंतक, राष्ट्रप्रेम के उदात्त विचारों के महानायक राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी ने अपनी लेखनी से हिन्दी काव्य क्षेत्र को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया, उनका अतुलनीय योगदान आज भी उनके पद्य साहित्य में दिखाई देता है। 

उत्तर प्रदेश के चिरगांव, झांसी में 3 अगस्त, 1886 को जन्में मैथिलीशरण गुप्त वैष्णव परिवार से आते थे। उनकी आरंभिक शिक्षा अपने घर पर ही हुई और उन्होंने संस्कृत, हिन्दी, मराठी, बंगला जैसी भाषाओं का अध्ययन बाल्यकाल में ही कर लिया था। मात्र 12 वर्ष की आयु में उन्होंने काव्य रचनाएं शुरू का दी थी और बृजभाषा में लिखी उनकी मनहोर कविताएं जल्द ही लोगों को पसंद आने लगी। एक लेखक के तौर पर मैथिलीशरण गुप्त ने तत्कालीन समाज की समस्याओं को उजागर किया और अपनी कविताओं के जरिए जन जागरण करने का कार्य किया। 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, विनोबा भावे आदि महापुरुषों से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी लेखनी को राष्ट्रवाद की ओर मोड़ दिया, जिसके बाद उन्होंने अबाध रूप से स्वतंत्रता संग्राम में सहयोग दिया। हालांकि युवावस्था के दौर में वह क्रांतिकारी विचारधारा से ओत-प्रोत साहित्य लिखा करते थे, किन्तु तत्कालीन महापुरुषों के सिद्धांतों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साहित्य को एक व्यवहारिक पक्ष प्रदान किया। "साकेत", "भारत-भारती", "यशोधरा", "काबा-कर्बला" सरीखी उनकी रचनाएं आज भी हिन्दी साहित्य जगत की अनुपम रचनाओं में से हैं। 

आज तीन अगस्त को राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती को देश "कवि दिवस" के रूप में मनाता है। उनका कृतित्व आज भी देश के नौजवानों को राष्ट्रभक्ति की ओर ले जाने का दम रखता है और रक्षत्रजीवन की चेतन को मंत्र-स्वर देने वाले महाकवि मैथिलीशरण गुप्त की काव्य-प्रतिभा को देश का जन जन अपने हृदय में स्थान देकर नमन करता है।   

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

संजय कुमार-मित्रता दिवस की आप सभी को   हार्दिक शुभकामनाएं

संजय कुमार-मित्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

संजय कुमार - नोखा विधानसभा क्षेत्र के राजपुर प्रखंड स्थित पांडे भालुवाही गाँव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में हुए  शामिल

संजय कुमार - नोखा विधानसभा क्षेत्र के राजपुर प्रखंड स्थित पांडे भालुवाही गाँव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में हुए शामिल

पूर्व युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रभारी श्री संजय कुमार जी ने बताया कि आज नोखा विधान सभा क्षेत्र के राजपुर प्रखंड...

संजय कुमार - “बचपन के मित्र की भतीजी की शादी: स्नेह और यादों से परिपूर्ण अवसर”

संजय कुमार - “बचपन के मित्र की भतीजी की शादी: स्नेह और यादों से परिपूर्ण अवसर”

पूर्व युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रभारी श्री संजय कुमार जी ने बतया कि मुझे अवसर मिला कि मैं अपने बचपन के मित्र और...

संजय कुमार - नोखा विधान सभा क्षेत्र के नासरीगंज ब्लॉक के क्षेत्रवासियों  से किया जनसंपर्क

संजय कुमार - नोखा विधान सभा क्षेत्र के नासरीगंज ब्लॉक के क्षेत्रवासियों से किया जनसंपर्क

पूर्व युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रभारी श्री संजय कुमार जी ने आज नोखा विधान सभा क्षेत्र के नासरीगंज ब्लॉक में जन...

संजय कुमार - पुलिस लाइन डेहरी में श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा एवं भंडारे का सजीव अनुभव

संजय कुमार - पुलिस लाइन डेहरी में श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा एवं भंडारे का सजीव अनुभव

पूर्व युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रभारी श्री संजय कुमार जी ने बताया कि पुलिस लाइन डेहरी में आयोजित श्री मृत्युंजय...

संजय कुमार -  विश्व पर्यावरण दिवस पर नोखा बाजार समिति में किया वृक्षारोपण

संजय कुमार - विश्व पर्यावरण दिवस पर नोखा बाजार समिति में किया वृक्षारोपण

''हर वर्ष एक नया पौधा, जीवन को दे नई राह।''आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नोखा बाजार समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से वृक्ष...

संजय कुमार -  घोरड़ीहा गाँव में आयोजित  नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

संजय कुमार - घोरड़ीहा गाँव में आयोजित नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

पूर्व युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रभारी श्री संजय कुमार जी ने बताया कि आज रात नोखा विधान सभा क्षेत्र के घोरड़ीहा ...

संजय कुमार -  बिक्रमगंज में बड़े पैमाने पर परियोजनाओं का उद्घाटन: नई राह, तेज़ विकास”

संजय कुमार - बिक्रमगंज में बड़े पैमाने पर परियोजनाओं का उद्घाटन: नई राह, तेज़ विकास”

पूर्व युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रभारी श्री संजय कुमार जी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और माननीय ...

संजय कुमार -  नासरीगंज में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई उड़ान

संजय कुमार - नासरीगंज में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई उड़ान

पूर्व युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रभारी श्री संजय कुमार जी ने बताया कि नोखा विधानसभा के नासरीगंज ब्लॉक में बिहार ...

संजय कुमार -  ललन सिंह का आह्वान: बिक्रमगंज कार्यक्रम को यादगार बनाने की अपील की

संजय कुमार - ललन सिंह का आह्वान: बिक्रमगंज कार्यक्रम को यादगार बनाने की अपील की

पूर्व युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रभारी श्री संजय कुमार जी ने बताया कि आज सासाराम के सत्यम पैलेस में आयोजित एनडीए...

संजय कुमार - असम जनता दल यूनाइटेड प्रदेश पदाधिकारियों से की आत्मीय मुलाकात

संजय कुमार - असम जनता दल यूनाइटेड प्रदेश पदाधिकारियों से की आत्मीय मुलाकात

पूर्व युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रभारी श्री संजय कुमार जी ने आज नई दिल्ली के जंतर मंतर स्थित केंद्रीय कार्यालय म...

संजय कुमार - जनता दल (यूनाइटेड) के 21वें स्थापना दिवस पर संजय कुमार का संदेश

संजय कुमार - जनता दल (यूनाइटेड) के 21वें स्थापना दिवस पर संजय कुमार का संदेश

जनता दल (यूनाइटेड) के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर संजय कुमार, पूर्व युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और पंजाब प्रभारी ने पार्टी...

संजय कुमार - जदयू कार्यकारिणी बैठक में प्रभारी के रूप में हुए शामिल, पंजाब में संगठनात्मक मजबूती पर जोर

संजय कुमार - जदयू कार्यकारिणी बैठक में प्रभारी के रूप में हुए शामिल, पंजाब में संगठनात्मक मजबूती पर जोर

आज राष्ट्रीय सचिव सह पंजाब प्रभारी श्री संजय कुमार ने पंजाब प्रदेश जदयू की राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस बैठक में उन...

Know More

जुड़ें संजय कुमार से

संजय जी जदयू के आला नेता होने के साथ ही समाज कल्याण कार्यों से भी लगातार जुड़े हुए हैं, इनके कार्यों के बारे में सबसे पहले अपडेट पाने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम एंटर करें.

© Sanjay Kumar (JDU) & Navpravartak.com Terms  Privacy