आज देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सवित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि है, महिलाओं के विकास की दिशा में उनका दिया हुआ योगदान आज भी भारतीय समाज की करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर दिल्ली के जदयू केंद्रीय कार्यालय सभागार में युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार के साथ साथ बहुत से कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि, महिला सशक्तिकरण में अभूतपूर्व योगदान देने वाली महान समाजसुधारिका एवं क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन एवं सादर श्रद्धांजलि। महिलाओं की शिक्षा, उनके अधिकारों एवं उत्थान की दिशा में उनके किए गए कार्यों को देश सदैव याद रखेगा।