जनता दल यूनाइटेड के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) का आज जन्मदिन है, जिसके लिए उन्हें ढेरों शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। इसी क्रम में युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार ने उन्हें अध्यक्ष पद के लिए हार्दिक बधाईयां अर्पित करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
इस शुभ अवसर पर श्री संजय कुमार ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा,
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा में पार्टी के नेता सांसद श्री आरसीपी सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर हम सभी के अभिभावक एवं गार्जियन श्री आरसीपी सिंह को स्वस्थ व दीर्घायु रखें और वह सदैव उन्नति के पथ पर आगे बढ़ते रहें..!!
गौरतलब है कि श्री आरसीपी सिंह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाले नेताओं में से एक माने जाते हैं, वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं और उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही नेता बनते और बनाए जाते हैं। श्री आरसीपी सिंह ने हमेशा की तरह अपने कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन की खुशियां बांटते हुए सभी को ऐसे ही एकजुट रहने और सांगठनिक मजबूती को बनाए रखने की बात रखी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता तक सहज व सुलभ पहुंच की भी बात रखी।