आदरणीय सीएम श्री नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में लागू तीन कृषि रोडमैप से राज्य में फसलों का उत्पादन काफी बढ़ा है। रौडमैप में आधुनिक कृषि उपकरणों, जिनमें खेत से पराली काटने वाला बेलर शामिल है, पर अनुदान की व्यवस्था है। हाल ही में बिहार के रोहतास ने पराली प्रबंधन में देश के सामने नजीर पेश की है और फसल अवशेषों को किसानों की कमाई का जरिया बनाने वाला अनोखा मॉडल पेश किया है।
युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने जानकारी दी कि इस मॉडल को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाना बताता है कि यह भविष्य में किसानों की प्रगति के लिए अहम साबित होगा। किसानों और केवीके रोहतास की इस पहल को कृषि विभाग अब रोजगार से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। बेलर के जरिए खेतों में फैली पराली अब लोगों को रोजगार का एक नया साधन मुहैया कराएगी। अब विभाग किसानों को पराली उद्योग के लिए प्रेरित कर रहा है।