Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi
  • Home
  • About
  • Recent
  • Contact

मंजू कुमारी-गुरु गोबिंद सिंह जयंती की गुरु गोबिंद सिंह जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

  • By
  • Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi
  • January-20-2021

आज हम सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मना रहे हैं। आप सभी देशवासियों को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की लख लख बधाईयां। 22 दिसम्बर, 1666  को पटना साहिब में जन्में गुरु गोविंद सिंह एक वीर योद्धा के साथ साथ अद्भुत धर्मरक्षक एवं त्याग व बलिदान की जीती जागती मिसाल थे। सही जीवन जीने के लिए उनके द्वारा दिए गए पांच सिद्धांतों को सिख समुदाय में 'पांच ककार' कहा जाता है, जिसमें सिखों के लिए केश, कड़ा, कृपाण, कंघा और कच्छ धारण करने की परंपरा है। 

वीरता और साहस के प्रतीक माने जाने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी का बचपन का नाम गोबिंद राय था और बचपन से ही वह निर्भीक एवं आध्यात्मिक विचारों के धनी थे, साथ ही वह एक उच्च कोटि के कवि व दार्शनिक भी थे। श्री गुरु तेग बहादुर जी (सिख धर्म के नौवें गुरु) की एकमात्र संतान गुरु गोबिंद सिंह जी मात्र नौ वर्ष की आयु में ही औपचारिक तौर पर सिख धर्म के दसवें गुरु के रूप में स्थापित हो गए थे, जब श्री गुरु तेग बहादुर जी को इस्लाम धर्म नहीं स्वीकार करने पर मुगल बादशाह औरंगजेब ने मृत्यु की सजा सुनाई थी और उनका सिर कलाम करा दिया गया था। 

गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की और उन्होंने हर सिख के लिए कृपाण या श्री साहिब धारण करना अनिवार्य कर दिया। उनकी शब्दवाणी अतुलनीय थी, उनका मानना था कि ईश्वर ने मनुष्यों को इसलिए जन्म दिया है, ताकि वे संसार में अच्छे कर्म करें और बुराई से दूर रहें। इसके साथ साथ समाज में भेदभाव को समाप्त कर समानता और भाईचारे की भावना की प्रतिष्ठा के लिए भी वह संघर्षशील रहे। 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • संजय कुमार-महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जयंती संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

  • संजय कुमार-अहिंसा के प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी महात्मा गांधी स्मृति दिवस जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र नमन

  • संजय कुमार - प्रसिद्ध अर्थशास्त्री श्री शैवाल गुप्ता का आकस्मिक निधन दु:खद

  • संजय कुमार-सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

  • संजय कुमार - बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

  • संजय कुमार-महान क्रांतिकारी व आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस जयंती नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हार्दिक अभिनंदन

  • संजय कुमार-गुरु गोबिंद सिंह जयंती की गुरु गोबिंद सिंह जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

  • संजय कुमार - राजगीर स्थित वेणुवन का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया लोकार्पण

Know More

© Sanjay Kumar (JDU) & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy