Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi
  • Home
  • About
  • Recent
  • Gallery
  • Contact

कोसी नदी - कोसी को लेकर हुआ कोलकाता में बाढ़ सम्मेलन (1897)

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • August-31-2018

24 फ़रवरी 1897 को कोलकाता में भारत सरकार सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें पिछले दो वर्षों में कोसी घाटी में बाढ़ से हुये नुकसान की समीक्षा की गई और स्थानीय अधिकारियों, नील उत्पादकों और रेलवे प्रशासन द्वारा किये गये अध्ययन और सर्वेक्षण पर चर्चा की गई। “प्रस्तावित परियोजना की सफलता पर सन्देह व्यक्त किया गया और यह भी कहा गया कि परियोजना बहुत महंगी है। यह तय पाया गया कि बहुत सी धाराओं में बहने वाली और ऊँची-ऊँची पेटी वाली इस महान नदी को काबू में लाना एक टेढ़ी खीर है। इस पर छोटे-छोटे टुकड़ों में तटबन्ध बनाकर स्थानीय क्षेत्रें की सुरक्षा का उपाय मात्र ही किया जा सकता है।”

इस सम्मेलन के बाद, ऐसा लगता है, नेपाल से सम्पर्क किया गया और वहाँ के तत्कालीन प्रधानमंत्री सर बीर शमशेर जंग ने इस बात की पुष्टि की कि नेपाल को चतरा में किये जाने वाले किसी काम पर कोई आपत्ति नहीं है और वह हर तरह से इस काम में सहयोग देगा। नेपाल ने इतना जरूर कहा था कि इस तरह के किसी निर्माण की वज़ह से चतरा में ज़मीन का कोई हिस्सा डूबना नहीं चाहिये और बराहक्षेत्र मंदिर को किसी तरह कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिये। इसी सन्दर्भ में 6 मार्च 1897 के नेपाल के रेजि़डेन्ट कर्नल वायली के लिखे एक पत्र से अन्दाज़ा लगता है कि यह प्रयास पिछले दो वर्ष से चल रहा था परन्तु इतना सब होने के बावजूद पता नहीं क्यों कोई भी काम नहीं हुआ और प्रस्ताव धरा का धरा रह गया।

कोलकाता सम्मेलन में क्योंकि यह कहा गया था कि स्थानीय क्षेत्रें को बचाने के लिए छोटे तटबन्ध बनाये जा सकते हैं इसलिए स्थानीय अधिकारियों तथा निलहे गोरों द्वारा जगह-जगह पर लगभग पूरे उत्तर बिहार में तटबन्धों के निर्माण की बाढ़ आ गई मगर इनको बनाने के बाद कोई चैन से बैठा हो, वैसा कभी सुनने को नहीं मिला।

बाढ़ और उसे जुड़ी यह सारी जानकारी डॉ दिनेश कुमार मिश्र के अथक प्रयासों का नतीजा है।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

koshi river(8) kosi river(14) कोसी नदी(19)

More

संजय कुमार - भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाइयाँ

संजय कुमार - भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाइयाँ

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है, 41 साल के बाद ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने यह पदक...

संजय कुमार -  श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंटवार्ता कर दी अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं

संजय कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंटवार्ता कर दी अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने हाल ही में मनोनीत हुए जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष से आत्मीय मुलाकात करते हुए उन्हें जनता दल यूनाइटेड का...

संजय कुमार -  श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

संजय कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

संगठन में फेरबदल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री नीतीश कुमार ने हाल ही में मुंगेर से जदयू सांसद रहे श्री ललन सिंह को जदयू के राष्ट्र...

संजय कुमार - लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ बस हादसा दु:खद

संजय कुमार - लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ बस हादसा दु:खद

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुए बस हादसे में 18 लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बन गए। इस घटना पर दुख जताते हुए बिहार के मुख...

संजय कुमार - कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

संजय कुमार - कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और बलिदान के प्रतीक "कारगिल विजय दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भारती के चरणों में अपने प्राणों की आहुति देने व...

संजय कुमार - बिहार में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता

संजय कुमार - बिहार में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता

बिहार प्रदेश में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि को प्राथमिकता मानते हुए मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार ने कृषि उत्पाद के निर्यात को और अधिक...

संजय कुमार - पार्टी कार्यालय में सहयोगियों के साथ हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

संजय कुमार - पार्टी कार्यालय में सहयोगियों के साथ हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

जनता दल यूनाइटेड के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आज युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के साथ साथ ...

संजय कुमार-भाईचारे और एकता की मिसाल	 ईद-उल-अजहा  ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

संजय कुमार-भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-अजहा ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर...

Know More

जुड़ें संजय कुमार से

संजय जी जदयू के आला नेता होने के साथ ही समाज कल्याण कार्यों से भी लगातार जुड़े हुए हैं, इनके कार्यों के बारे में सबसे पहले अपडेट पाने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम एंटर करें.

© Sanjay Kumar (JDU) & Navpravartak.com Terms  Privacy