Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi
  • Home
  • About
  • Recent
  • Gallery
  • Contact

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री शिवेन्द्र शरण से हुई बातचीत के अंश

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • January-02-2021
बिहार-बाढ़-सूखा-अकाल

शिवेंद्र शरण, ग्राम प्रताप पुर, प्रखण्ड और जिला जमुई से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश।

94 वर्षीय श्री शिवेंद्र शरण जी स्वतंत्रता सेनानी हैं मगर उन्होनें जेल केवल ग्यारह दिनों की ही काटी। उनका ज़्यादातर समय फ़रारी में ही बीता। उनके पिताजी जरूर आज़ादी की लड़ाई में साढ़े सात जेल में रहे। उन्होनें मुझे जमुई शहर और स्टेशन के बीच एक 930 फुट लम्बे पुल के 1949 में किउल नदी की बाढ़ में बह जाने और इस पुल के टूटने की परिस्थितियों और बाद की घटनाओं के बारे में बताया। पूरा विवरण उन्हीं के शब्दों में।

यह घटना 1949-50 की है। जमुई शहर और स्टेशन के बीच करीब सात किलोमीटर का फासला है और उसी के बीच से किउल नदी सड़क को पार करती है। उस साल जुलाई के महीने में ही अचानक बहुत बारिश हुई थी और यह बारिश नदी के ऊपरी जल-ग्रहण क्षेत्र में भी लगातार कई दिनों तक होती रही थी। स्थानीय वर्षा तो थी ही। ऐसी बारिश लोगों की याददाश्त में कभी हुई ही नहीं थी। ऊपर से आये पानी और यहाँ के पानी ने मिल कर जमुई में भारी तबाही मचायी और नदी पुल के एक बड़े हिस्से को बहा कर अपने साथ ले गयी। उन दिनों बाढ़ की चेतावनी देने की कोई व्यवस्था तो कोई थी नहीं। जो भी करना था वह लोगों को अपने स्तर पर ही करना था। उस बाढ़ में कितनी बस्तियाँ बह गईं और लोग-बाग अपना घर छोड़ कर जान बचा कर भाग गये। मेरा अपना गाँव प्रतापपुर, जो यहाँ से दस किलोमीटर नीचे इसी नदी के किनारे पर है, पानी से घिर गया था। इतना ही नहीं उसके रास्ते में पड़ने वाले सिसरिया, गारु नवादा, बिहारी, सतगावां, खैरवा, दौलतपुर, रजपुरा, लखनपुर, लखापुर आदि सारे गाँवों में पानी भर गया और जिसको जहाँ शरण मिली वह वहीं चला गया।

जमुई के इस पुल के नीचे जमुई सब-डिवीज़न की ग्यारह छोटी-बड़ी नदियाँ इस नदी में मिल जाती हैं। यह नदियाँ भी उस समय बेतरह उफान पर थीं और तबाही में अपना हिस्सा बटा रही थीं। आगे चल कर हरोहर नदी इससे मिलती है और उसके बाद यह नदी सूर्यगढ़ा के पास गंगा में मिल जाती है। इसके रास्ते में जो कुछ भी पड़ा उसे इस नदी ने तबाह किया। कुल मिला कर पचास से ज़्यादा गाँवों में नदी का पानी प्रवेश कर गया था। पानी तो जमुई शहर में भी घुसा था पर थोड़ा दूर होने के कारण शहर में उतनी तबाही नहीं हुई।

पुल के टूट जाने से जमुई शहर और स्टेशन का सम्पर्क टूट गया। तब स्टेशन से नदी तक और नदी से शहर तक टमटम चलने लगी थी और नदी को नाव से पार करना पड़ता था। इस पुल को बनाने में समय लगा और जब तक इस पुल का काम पूरा नहीं हुआ तब तक स्टेशन आने-जाने में बड़ी तकलीफ होती थी। रात में टमटम चलना बन्द हो जाता था। तब जो रात में गाड़ी पकड़ने वाले यात्री होते थे उन्हें शाम को ही स्टेशन आ जाना पड़ता था और जो रात में उतरते थे वह स्टेशन पर ही रुक जाया करते थे। बाद में इस पुल को दुबारा बनाया गया था जिसका उदघाटन डॉ श्रीकृष्ण सिंह ने किया था जिस कार्यक्रम में मैं भी शामिल हुआ था।

श्री शिवेंद्र शरण

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

संजय कुमार-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीवन में मंगल लाये

संजय कुमार-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं स्वतंत्रता दिवस आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीवन में मंगल लाये

सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा ह...

संजय कुमार - भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाइयाँ

संजय कुमार - भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाइयाँ

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है, 41 साल के बाद ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने यह पदक...

संजय कुमार -  श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंटवार्ता कर दी अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं

संजय कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंटवार्ता कर दी अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने हाल ही में मनोनीत हुए जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष से आत्मीय मुलाकात करते हुए उन्हें जनता दल यूनाइटेड का...

संजय कुमार -  श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

संजय कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

संगठन में फेरबदल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री नीतीश कुमार ने हाल ही में मुंगेर से जदयू सांसद रहे श्री ललन सिंह को जदयू के राष्ट्र...

संजय कुमार - लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ बस हादसा दु:खद

संजय कुमार - लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ बस हादसा दु:खद

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुए बस हादसे में 18 लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बन गए। इस घटना पर दुख जताते हुए बिहार के मुख...

संजय कुमार - कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

संजय कुमार - कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और बलिदान के प्रतीक "कारगिल विजय दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भारती के चरणों में अपने प्राणों की आहुति देने व...

संजय कुमार - बिहार में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता

संजय कुमार - बिहार में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता

बिहार प्रदेश में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि को प्राथमिकता मानते हुए मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार ने कृषि उत्पाद के निर्यात को और अधिक...

संजय कुमार - पार्टी कार्यालय में सहयोगियों के साथ हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

संजय कुमार - पार्टी कार्यालय में सहयोगियों के साथ हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

जनता दल यूनाइटेड के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आज युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के साथ साथ ...

Know More

जुड़ें संजय कुमार से

संजय जी जदयू के आला नेता होने के साथ ही समाज कल्याण कार्यों से भी लगातार जुड़े हुए हैं, इनके कार्यों के बारे में सबसे पहले अपडेट पाने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम एंटर करें.

© Sanjay Kumar (JDU) & Navpravartak.com Terms  Privacy