Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi
  • Home
  • About
  • Recent
  • Gallery
  • Contact

कोसी नदी अपडेट - वर्ष 1958 में भागलपुर जिले का अकाल, ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से श्रीमती पार्वती देवी जी से हुई चर्चा के अंश

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • November-17-2023

बिहार -बाढ़-सूखा-अकाल 1958


आलेख: ईं. दीपक कुमार सिंह के सौजन्य से


1958 में भागलपुर जिले में जबर्दस्त सूखा पड़ा था। इसके बारे में विस्तृत जानकारी के लिये हमने मेहरपुर गाँव प्रखंड पीरपैंती जिला भागलपुर 96 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती पार्वती देवी से बातचीत की। उन्होंने जो कुछ बताया उसको हम उन्हीं के शब्दों में यहाँ उद्धृत कर रहे हैं। उनका कहना था कि,


गाँधी जी जिस साल मरे थे, उसके नौ-दस साल बाद हमारे यहाँ अकाल जैसी हालत हो गयी थी। गेहूँ जो खेतों में हुआ था वह इतना छोटा था कि नाखून में समा जाता था। गरीबी भी उस समय इतनी थी कि आम के अन्दर की जो गुठली होती है उसे कूट कर खाते थे। इसे पीस कर आटे के तरह की रोटी भी बन जाती थी। बहियार रात में खूब रोता था।


अकाल जब पड़ा तब मेरी शादी हो चुकी थी और मैं ससुराल आ गयी थी। पानी का तो पूछना ही क्या था। उन दिनों खेतों में मटकुइयाँ (कच्चे कुएं) हुआ करते थे जिन्हें कोड़ कर लोग पानी पीया करते थे। पीने के पानी की दिक्कत हमारे यहाँ नहीं थी क्योंकि हमारे घर में तो कच्चा ही सही, पर कुआँ हुआ करता था। गरीब आदमी का काम तो मटकुइयाँ से ही चलता था। हमारे घर में भी पक्का कुआँ तो 40-45 साल पहले ही बना होगा। उसके पहले तो वही मटकुइयाँ से या कच्चे कुएँ से काम चलता था।

जिसके पास थोड़ा बहुत अनाज रहता था वह तो उसे छुपा कर रखता था कि कहीं कोई चुरा न ले। बहुत से लोग अनाज को शाम को आँगन में या घर में फैला कर रखते थे कि चोर अगर रात में आये तो उसे बटोरने में दिक्कत हो और इस काम में उसको समय लगेगा। डर तो चोर को भी लगता था कि अगर वह अनाज बटोरने लगे तो समय लगेगा और इसी बीच शोर मच गया तो उसका बुरा हाल हो जायेगा और वह लाठी-डंडे से पीट कर भगाया भी जा सकता है।

यह अकाल जेठ–बैसाख के महीने में हुआ था। बरसात के पहले मजदूर बड़े किसानों के घर में काम करके चला जाता था क्योंकि उसको मजदूरी में अनाज मिल ही जाता था। पीने के पानी की हमारे गाँव में दिक्कत नहीं थी। कोई भी विपत्ति हर जगह एक साथ थोड़े ही आती है। अभी कोरोना हुआ था न कुछ साल पहले तो हर जगह एक साथ हुआ था क्या?

चोर भी हिसाब-किताब रखते थे कि किसके घर में अनाज हुआ है किसके घर में नहीं। चोरों को पता लग जाये कि फलाने के यहाँ अनाज रखा हुआ है या खेतों में कहीं रखा हुआ है और घर नहीं पहुँचा है तो ऐसे घरों पर उनका हमला होता था। गृहस्थ भी अपना बचाव करना जानता और अनाज छिपा कर रखता था। आँगन में अनाज छींट देना उसे बचाने का एक तरीका था।

गरीब को तो मवेशी के चारे की जरूर दिक्कत थी। चारे के अभाव में बहुत से जानवर मरे होंगें। हमारे घर में तो मान लीजिये अनाज भी था और भूसा भी था पर सबके पास तो यह दोनों चीजें जरूरी नहीं है कि रही हों। चारे की कमी का यह हाल था कि बहुत से जानवरों को तो लोगों ने खूँटे से रस्सी खोल कर छोड़ दिया था कि वह चाहे जहाँ चला जाये बस दरवाजे पर न मरे। ऐसा तो अभी भी होता है कि अगर अकाल जैसी हालत बनती है तो लोग जानवरों को आखिर में खुला छोड़ ही देते हैं। सारा देश तो हरा-भरा कहीं भी नहीं है जहाँ सूखा पड़े और घर में अनाज और पशु-चारा न हो तो फिर पूरी तस्वीर बदल जाती है।

अकाल की त्रासदी इतनी जबरदस्त थी की बोतल में चावल बिका था, वह भी हमने देखा है। जानवर को चारा नहीं मिलेगा तो घर के बच्चों को दूध भी नहीं मिलेगा। तब बच्चों को मीठा पानी पिलाइये या सत्तू घोल कर उसमें मीठा डाल कर बच्चे को दीजिये। बहुत से लोगों को तो गोइंठा जला कर उसकी राख को खाना पड़ गया था। जब खाने को कुछ भी नहीं हो तो गोइंठे की राख बड़ी स्वादिष्ट लगती है। कभी खाकर देखिये तो पता लग जायेगा। गरीबी अगर अपने चरम पर पहुँच जाये तो उससे निपटने का उपाय भी वैसा ही था।

गरीबों के पास जो भी सामान था वह बिकना शुरू हो गया था। वह अगर नहीं बेचे तो अनाज कहाँ से उसको मिलेगा? बरतन-भाँड़े भी गिरवी रखे जाते थे यह तो हमने भी सुना था। पर गहना रेहन रखने की लोगों की औकात ही कहाँ थी। उस समय किसी के पास वैसी कीमती चीज होगी तभी तो वह महाजन के पास जायेगा। गरीबों को वह सब कहाँ नसीब था।

रात में लोग गोली-बन्दूक लेकर समर्थ लोगों का घर लूट लेते थे। चोरों का आतंक जबरदस्त था। जिसके घर में ड्योढ़ी हो, दरवाजा हो वह सूरज ढलने के पहले सब बन्द करके घर में बैठ जाता था। फिर वह दरवाजा किसी भी अजनबी के लिये नहीं खुलता था। डर था कि चोर सब आयेंगे तो सब लूट करके चले जायेंगे। लूट-पाट की बातें हम लोग अक्सर सुनते थे। गहना-गुरिया, रुपया-पैसा सब चला जाता था और कभी-कभी तो मौत भी सुनने में आती थी। हमारे गाँव में तो ऐसी घटना नहीं हुई पर पास के ताड़र गाँव में बाद के दिनों में हुई थी। इस तरह की बातें घर के अन्दर बहुत कम पहुँचती थीं। यह चर्चा आदमियों के बीच में ही होती थी।

उन दिनों अगर फसल ठीक रहे तो धान खूब होता था। हमलोग अरवा चावल आमतौर पर नहीं खाते हैं, उसिना हुआ चावल ही हमारे यहाँ चलता है। धान से उसिना चावल बन जाता था। थोड़ा बहुत अरवा चावल खीर बनाने या मांगलिक अवसरों पर काम आता है उसे ढेंकी में कूट कर अलग रख लेते थे। धान, गेहूँ, अरहर, खेसारी, बूट (चना), मकई, मडुआ, वगैरह खूब होता था। घर में ही गेहूँ जाँते में पीस लिया जाता था और घर में ही बूट और जौ-गेहूँ से सत्तू बनता था जिसे जाँते में ही तैयार कर लिया जाता था।

शादी-ब्याह में अरहर, खेसारी, चना वगैरा गाँव के कई घरों में बाँट दिया जाता था तो आपसी सहयोग से दर-पीस कर कर वापस आ जाता था। आज की तरह उन दिनों आटा चक्की यहाँ थोड़े ही थी। अब तो शहर के साथ-साथ गाँव में भी बहुत मिलें खुल गयी हैं, अब उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

उस साल भिखमंगे बहुत हो गये थे। अकाल था तो लोगों को काम नहीं मिलता था। ऐसे लोग भीख माँगने को मजबूर हो गये थे। हमारी सास टोकरी में धान, गेहूँ, मकई आदि दरवाजे पर रखवा देती थीं। जिसे जितना चाहिये ले जाओ। हमारे यहाँ छः हल की खेती थी। अब काम करने के लिये आदमी नहीं मिलता। बड़े-बड़े बैल, घोड़े आदि हमारे ससुर के पास थे और वह घोड़े की सवारी भी करते थे। दूध-दही की उन दिनों हमारे यहाँ कोई कमी नहीं थी। परिवार तब भी बड़ा था और अब बँटवारे के बाद भी बहुत कुछ बचा हुआ है लेकिन एक जगह तो नहीं हैं।

कोई पर्व त्यौहार पड़ता था तो ढेर सारा चूड़ा भिगा दिया जाता था। घर का गुड था। जितने कारिन्दे थे उन सबका पूरा परिवार आकर खाता-पीता था और थाली भर कर ले करके भी जाता था। अच्छी रौनक रहती थी। अनाज की उधारी भी चलती थी। अगर कोई एक मन अनाज लेकर जाये तो उसकी जब फसल कटती थी तब वापस दे देता था। तब उसे दोबरी (दो मन) देना पड़ता। किसी को एकदम खाने-पीने के लिये अनाज न हो और माँगने के लिये आ जाये तो जो भी थोड़ा बहुत ले जाता था वह आमतौर पर फसल कटने पर लौटा देता था। ऐसे लोगों पर दोबरी का नियम नहीं लगता था।


यहाँ जमीन के नीचे पानी बहुत कम गहराई पर मिलता है। दो ढाई फीट खोद दिया जाए तो नम मिट्टी मिल जाती है। थोड़ा अधिक खोदने पर पानी मिल जाता था। पानी की दिक्कत अकाल में भी नहीं थी। हमारे गाँव के पास से गंगा जी से फूटी एक धार बहती थी जिसका नाम बरमसिया था। उसकी वजह से पानी की दिक्कत हम लोगों को नहीं थी।

गंगा से भोरंग धार हमारे गाँव के पश्चिम से निकलती है और यह धारा पुनः पीरपैंती होते हुए कहलगाँव में जाकर वापस गंगा में मिल जाती है। इस धारा की लम्बाई 10-15 किलोमीटर के आसपास होगी। धारा का तो कोई नियम नहीं होता कि वह कहाँ से फूटेगी और कहाँ वापस जाकर नदी में मिल जायेगी। हमारा गाँव बहुत ऊँचाई पर है। यहाँ गंगा का पानी नहीं आ पाता है। बाढ़ उतनी समस्या नहीं है।

((श्रीमती पार्वती देवी))

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

संजय कुमार-राष्ट्रिय ऊर्जा संरक्षण दिवस   पर सभी देशवाशियो को बधाई

संजय कुमार-राष्ट्रिय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर सभी देशवाशियो को बधाई

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

संजय कुमार - लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को जयंती के अवसर पर किया गया याद

संजय कुमार - लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को जयंती के अवसर पर किया गया याद

जंतर मंतर, नई दिल्ली केंद्रीय कार्यालय सभागार में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने उ...

संजय कुमार - पुण्यतिथि के अवसर पर दादा जी को किया नमन

संजय कुमार - पुण्यतिथि के अवसर पर दादा जी को किया नमन

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार जी ने आज अपने दादाजी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने ...

संजय कुमार - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को जन्मजयंती के अवसर पर अर्पित की श्रद्धांजलि

संजय कुमार - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को जन्मजयंती के अवसर पर अर्पित की श्रद्धांजलि

आज 2 अक्टूबर का दिन भारत के इतिहास में विशेष स्थान रखता है, आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154वीं जयंती पर समस्त देश उन्हें नमन कर श्रद्...

संजय कुमार - देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को जयंती के अवसर पर किया नमन

संजय कुमार - देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को जयंती के अवसर पर किया नमन

आज 2 अक्टूबर का दिन भारत के इतिहास में विशेष स्थान रखता है, आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री और सौम्यता की प्रतिमूर्ति देश के दूसरे प्रधानमं...

संजय कुमार - जंतर मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में जदयू के साथियों से हुई भेंटवार्ता, बिहार के वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक पहलुओं पर हुई चर्चा

संजय कुमार - जंतर मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में जदयू के साथियों से हुई भेंटवार्ता, बिहार के वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक पहलुओं पर हुई चर्चा

बिहार में जदयू संगठन को मजबूती देने और देश में युवाओं को आगे लाने के क्रम में निरंतर सक्रियता से कार्य कर रहे युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट...

संजय कुमार - बिहार में उद्यमी बनने के सपना होगा पूरा, सीएम उद्यमी योजना से युवाओं का भविष्य होगा उज्ज्वल

संजय कुमार - बिहार में उद्यमी बनने के सपना होगा पूरा, सीएम उद्यमी योजना से युवाओं का भविष्य होगा उज्ज्वल

बिहार में उद्यमी बनने का सपना होगा पूरा। युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार जी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी द...

संजय कुमार - युवा जदयू संगठन से जुड़ी पुरानी यादों की झलकियां

संजय कुमार - युवा जदयू संगठन से जुड़ी पुरानी यादों की झलकियां

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार जी ने आज सितंबर 2007 में युवा जनता दल (यूनाइटेड) के अंतर्गत अपने राजनीतिक सफर की अनोखी यादों को साझा ...

संजय कुमार - "जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया", के संकल्प के साथ लोकसभा चुनावों में उतरेगा महागठबंधन

संजय कुमार - "जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया", के संकल्प के साथ लोकसभा चुनावों में उतरेगा महागठबंधन

"जुड़ेगा भारत, जीतेगा I.N.D.I.A.", के संकल्प के साथ विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों ने साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ना सुनिश्चित किया है। इंडि...

संजय कुमार - 354- घोसी विधानसभा उपचुनावों में जदयू का समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पूर्णत समर्थन

संजय कुमार - 354- घोसी विधानसभा उपचुनावों में जदयू का समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पूर्णत समर्थन

उत्तर प्रदेश में होने जा रहे घोसी विधानसभा उपचुनावों के अंतर्गत जदयू ने अपना पूर्णत समर्थन समाजवादी पार्टी को दिया है। इस विषय में अधिक जानक...

संजय कुमार - लखनऊ महानगर में आयोजित हुआ जनता दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन

संजय कुमार - लखनऊ महानगर में आयोजित हुआ जनता दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन

लखनऊ के दारुलसफा के ए ब्लॉक कॉमनहॉल में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ...

संजय कुमार- सत्येंद्र पटेलजी को यूपी में जदयू संयोजक बनाये जाने पर मिली ढेरों बधाइयाँ

संजय कुमार- सत्येंद्र पटेलजी को यूपी में जदयू संयोजक बनाये जाने पर मिली ढेरों बधाइयाँ

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जी ने राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा श्री सत्येंद्र सिंह पटेल जी को उत्तर प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ईकाई का संयोजक ...

संजय कुमार- राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू श्री राजीव रंजन जी ने लखनऊ प्रदेश कार्यालय में बैठक कर दिया दिशा निर्देश

संजय कुमार- राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू श्री राजीव रंजन जी ने लखनऊ प्रदेश कार्यालय में बैठक कर दिया दिशा निर्देश

लखनऊ प्रदेश कार्यालय में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद श्री राजीव रंजन सिंह जी द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की मज़बूती क...

संजय कुमार- लखनऊ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह में युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए शामिल

संजय कुमार- लखनऊ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह में युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए शामिल

आज 12 मार्च को उत्तरप्रदेश लखनऊ के गैलेक्सी लॉन में जदयू उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह में मा...

संजय कुमार- युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री नितीश जी को दी जन्मदिन की बधाई

संजय कुमार- युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री नितीश जी को दी जन्मदिन की बधाई

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जी ने आधुनिक बिहार के निर्माता ,विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को सर्व प्रथम प्रणाम के ...

संजय कुमार- युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्पूरी ठाकुर जी के पुण्यतिथि पर दी श्रधांजलि

संजय कुमार- युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्पूरी ठाकुर जी के पुण्यतिथि पर दी श्रधांजलि

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जी दिनांक 17/02/2023 को नई दिल्ली पार्टी कार्यालय में पहुंचकर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्...

संजय कुमार - नई दिल्ली स्थित  जंतर-मंतर के पार्टी कार्यालय में युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की साथियों से मुलाकात

संजय कुमार - नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर के पार्टी कार्यालय में युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की साथियों से मुलाकात

नई दिल्ली दिनांक 6 फ़रवरी को जंतर मंतर में स्थित पार्टी कार्यालय में युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जी ने बिहार अतिपिछड़ा आयोग के अध्यक्ष र...

संजय कुमार- युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूजगदेवप्रसाद जी की जयंती में हुए शामिल

संजय कुमार- युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूजगदेवप्रसाद जी की जयंती में हुए शामिल

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जी 2 फ़रवरी को नई दिल्ली ,जंतर मंतर केंद्रीय कार्यालय में आयोजित शोषितों, दलितों एवं वंचितों के लिए संघर्ष क...

संजय कुमार- जंतर मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में साथियों के साथ की वार्तालाप

संजय कुमार- जंतर मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में साथियों के साथ की वार्तालाप

युवा जदयू को मजबूती देने और देश में युवाओं को आगे लाने के क्रम में निरंतर सक्रियता से कार्य कर रहे युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्...

संजय  कुमार- युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद यादव जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

संजय कुमार- युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद यादव जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जी आदरणीय श्रद्धेय श्री शरद यादव जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे उन्हें घर जहाँ उन्होंने विनम...

संजय कुमार- नए साल के अवसर पर युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपरिवार किये भगवान श्री कृष्ण के दर्शन

संजय कुमार- नए साल के अवसर पर युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपरिवार किये भगवान श्री कृष्ण के दर्शन

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जी 1 जनवरी को इस्कॉन मंदिर में सपरिवार भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किये। हिन्दू धर्म में प...

संजय कुमार - कुशीनगर पहुंचे युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, भगवान बुद्ध के दर्शन कर किया पूजन

संजय कुमार - कुशीनगर पहुंचे युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, भगवान बुद्ध के दर्शन कर किया पूजन

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने आज कुशीनगर में स्थापित भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन किए। इस अवसर पर उनके साथ सहयोगीगण भी उ...

संजय कुमार - कुशीनगर तुमकुही राज में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

संजय कुमार - कुशीनगर तुमकुही राज में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार आज तुमकुह...

संजय कुमार - कुशीनगर के तुमकुही राज में आयोजित हुआ सरदार पटेल जयंती समारोह, युवा जदयू संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

संजय कुमार - कुशीनगर के तुमकुही राज में आयोजित हुआ सरदार पटेल जयंती समारोह, युवा जदयू संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

युवा जदयू के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज पटेल जी की अगुवाई में आज उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित तुमकुही राज में सरदार पटेल ज...

संजय कुमार - जन्मदिन के अवसर को विशेष बनाने के लिए सभी सहयोगीजनों को हार्दिक आभार

संजय कुमार - जन्मदिन के अवसर को विशेष बनाने के लिए सभी सहयोगीजनों को हार्दिक आभार

हाल ही में युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार ने अपना जन्मदिवस मनाया, जिस पर उन्हें ढेरों बधाई संदेश मिले और साथियों ने अपने प्रिय ...

संजय कुमार - घाटमपुर में किया गया जदयू राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

संजय कुमार - घाटमपुर में किया गया जदयू राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

कानपुर की घाटमपुर तहसील के सुखवासी सिंह स्मारक जनता महाविद्यालय में आज जदयू राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन का विशाल आयोजन किया गया। कार्यक्रम ...

संजय कुमार - उदयमान भगवान सूर्य को दिया गया अर्घ्य, छठ घाट पर उमड़े श्रद्धालु

संजय कुमार - उदयमान भगवान सूर्य को दिया गया अर्घ्य, छठ घाट पर उमड़े श्रद्धालु

देश विदेश में छठ महापर्व इस बार धूमधाम से मनाया गया। छठ महापर्व वैश्विक तौर पर भारत को सारी दुनिया से जोड़ने का एक अनोखा सेतु है और विगत दो व...

संजय कुमार - जंतर मंतर स्थित केंद्रीय कार्यालय सभागार में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

संजय कुमार - जंतर मंतर स्थित केंद्रीय कार्यालय सभागार में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

पार्टी के विस्तार एवं सशक्तिकरण हेतु आज जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय सभागार के अंतर्गत ...

संजय कुमार - जदयू युवा प्रकोष्ठ का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न

संजय कुमार - जदयू युवा प्रकोष्ठ का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न

आज लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश युवा जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फें...

संजय कुमार - युवा जदयू उत्तर प्रदेश की बैठक में लखनऊ पहुँचने पर युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

संजय कुमार - युवा जदयू उत्तर प्रदेश की बैठक में लखनऊ पहुँचने पर युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

युवा जदयू उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक में शिरकत करने हेतु राजधानी लखनऊ पहुंचे युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार का भव्य स्वाग...

संजय कुमार - पार्टी कार्यालय में हुई जदयू सहयोगियों से मुलाकात, विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा

संजय कुमार - पार्टी कार्यालय में हुई जदयू सहयोगियों से मुलाकात, विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा

संगठन मजबूती से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार ने आज जंतर मंतर स्थित पार्टी क...

संजय कुमार - पूर्व विधायक आदरणीय पार्वती देवी जी का निधन दु:खद, ईश्वर दिवगंत आत्मा को दे श्रद्धांजलि

संजय कुमार - पूर्व विधायक आदरणीय पार्वती देवी जी का निधन दु:खद, ईश्वर दिवगंत आत्मा को दे श्रद्धांजलि

बिहार के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक पार्वती देवी जी का निधन लखनपुर गांव स्थित उनके आवास में शनिवार की देर रात्रि को हो गया। इन...

संजय कुमार - युवा जदयू के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अशोक पटेल से हुई मुलाकात

संजय कुमार - युवा जदयू के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अशोक पटेल से हुई मुलाकात

आज युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार जी ने राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर स्थित जनता दल यूनाइटेड केंद्रीय कार्यालय में युवा जदयू के प...

संजय कुमार - नए बिहार की नई झलक, फल्गु नदी पर निर्मित भारत का सबसे बाद रबर डैम पितृपक्ष महासंगम 2022 के लिए तैयार

संजय कुमार - नए बिहार की नई झलक, फल्गु नदी पर निर्मित भारत का सबसे बाद रबर डैम पितृपक्ष महासंगम 2022 के लिए तैयार

"यह नया बिहार है!" गया में विष्णुपद मंदिर के निकट फल्गु पर निर्मित भारत के सबसे बड़े रबर डैम गया जी डैम और सीताकुण्ड तक आवागमन के लिए बने पै...

संजय कुमार - युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना स्थित आवास पर पधारे मान्य अतिथिगण, व्यक्त किया आभार

संजय कुमार - युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना स्थित आवास पर पधारे मान्य अतिथिगण, व्यक्त किया आभार

हाल ही में युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना स्थित आवास पर पार्टी के बहुत से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आना हुआ। संजय कुमार जी ने सभी...

संजय कुमार - पिछड़ों, शोषितों और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाले बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी की जयंती पर शत शत नमन

संजय कुमार - पिछड़ों, शोषितों और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाले बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी की जयंती पर शत शत नमन

बिहार लेनिन, अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का जन्म 2 फरवरी 1922 को बोध गया के समीप कुर्था प्रखण्ड के कुरहारी ग्राम में अत्यन्त निर्धन परिवार मे...

संजय कुमार - पटना में आयोजित हुई जदयू की राज्य और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जदयू सदस्यता अभियान का भी हुआ आगाज

संजय कुमार - पटना में आयोजित हुई जदयू की राज्य और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, जदयू सदस्यता अभियान का भी हुआ आगाज

बिहार की राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड की राज्य और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश...

संजय कुमार - दिल्ली स्थित जदयू कार्यालय में की साथियों से भेंटवार्ता

संजय कुमार - दिल्ली स्थित जदयू कार्यालय में की साथियों से भेंटवार्ता

युवा जदयू को मजबूती देने और देश में युवाओं को आगे लाने के क्रम में निरंतर सक्रियता से कार्य कर रहे युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्...

संजय कुमार - पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुकर सिंह जी के आवास पर की सहयोगियों से मुलाकात

संजय कुमार - पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुकर सिंह जी के आवास पर की सहयोगियों से मुलाकात

झारखंड प्रदेश युवा जदयू की बैठक में शिरकत करने हेतु रांची पहुंचे युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार ने झारखंड से प्रखर नेता, टीमसी ...

संजय कुमार - रांची पहुंचे युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार का हुआ जोरदार स्वागत

संजय कुमार - रांची पहुंचे युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार का हुआ जोरदार स्वागत

झारखंड प्रदेश युवा जदयू की बैठक में शिरकत करने हेतु रांची पहुंचे युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार का भव्य स्वागत पार्टी पदाधिकारि...

संजय कुमार - ऐतिहासिक समाजवादी समागम में प्रखर समाजवादी नेता श्री सतेन्द्र पटेल ने ली जदयू की सदस्यता

संजय कुमार - ऐतिहासिक समाजवादी समागम में प्रखर समाजवादी नेता श्री सतेन्द्र पटेल ने ली जदयू की सदस्यता

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले के अंतर्गत कलवारी के रामलीला मैदान में आयोजित हुए ऐतिहासिक समाजवादी समागम में प्रखर समाजवादी नेता श्री सतेन्...

संजय कुमार -  मडिहान में आयोजित होने वाले विराट समाजवादी समागम में पहुंचे युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष

संजय कुमार - मडिहान में आयोजित होने वाले विराट समाजवादी समागम में पहुंचे युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष

हाल ही में हुए एक कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मडिहान स्थित कलवारी में श्री सतेन्द्र पटेल जी के द्वारा विराट समाजवादी समागम का आयोज...

संजय कुमार -  जंतर मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में झारखंड प्रदेश युवा जदयू के साथियों से हुई भेंटवार्ता

संजय कुमार - जंतर मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में झारखंड प्रदेश युवा जदयू के साथियों से हुई भेंटवार्ता

युवा जदयू को मजबूती देने और देश में युवाओं को आगे लाने के क्रम में निरंतर सक्रियता से कार्य कर रहे युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्...

संजय कुमार - पटेल धर्मशाला के संस्थापक स्व नारायण मास्टर जी के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

संजय कुमार - पटेल धर्मशाला के संस्थापक स्व नारायण मास्टर जी के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार हाल ही में सासाराम स्थित पटेल धर्मशाला के संस्थापक स्व नारायण मास्टर जी के श्राद्ध कर्म में सम्मिलित ...

संजय कुमार - झारखंड प्रदेश युवा जदयू के अध्यक्ष नियुक्त हुए श्री निर्मल कुमार सिंह

संजय कुमार - झारखंड प्रदेश युवा जदयू के अध्यक्ष नियुक्त हुए श्री निर्मल कुमार सिंह

झारखंड प्रदेश युवा जदयू के विस्तारीकरण पर अहम निर्णय लेते हुए श्री निर्मल कुमार सिंह को झारखंड प्रदेश युवा जनता दल यूनाइटेड के अंतर्गत अध्यक...

संजय कुमार - सासाराम में यंस स्पोर्ट्स के सौजन्य से हुआ यंस स्पोर्ट्स जूनियर ट्रॉफी 2022 का आयोजन

संजय कुमार - सासाराम में यंस स्पोर्ट्स के सौजन्य से हुआ यंस स्पोर्ट्स जूनियर ट्रॉफी 2022 का आयोजन

सासाराम जिले के अन्तर्गत आज एसपी जैन कॉलेज ग्राउन्ड में जिला क्रिकेट संघ रोहतास द्वारा प्रमाणित यंस स्पोर्ट्स के सौजन्य से यंस स्पोर्ट्स जून...

संजय कुमार - जदयू पार्टी कार्यालय में जयंती के अवसर पर याद किए गए महान समाजवादी डॉ राम मनोहर लोहिया

संजय कुमार - जदयू पार्टी कार्यालय में जयंती के अवसर पर याद किए गए महान समाजवादी डॉ राम मनोहर लोहिया

देशभर में विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा महान समाजवादी डा. राममनोहर लोहिया जी की जयंती मनाई जा रही है। समाज सेवा की राह ...

संजय कुमार - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने मनेर शरीफ में चादरपोशी की, राज्य में अमन और शांति के लिए मांगी दुआ

संजय कुमार - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने मनेर शरीफ में चादरपोशी की, राज्य में अमन और शांति के लिए मांगी दुआ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने आज मनेर स्थित सूफी संत हजरत सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी रहमतुल्लाह ...

संजय कुमार - मणिपुर में जदयू ने जीती छह सीटे, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के करीब है जदयू

संजय कुमार - मणिपुर में जदयू ने जीती छह सीटे, राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के करीब है जदयू

मणिपुर विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, जिनमें जनता दल यूनाइटेड ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। जदयू को मणिपुर में छह सीटें मिली हैं, जो...

संजय कुमार - बिहार प्रदेश जदयू के सचिव संजय सिन्हा का निधन, जदयू परिवार में शोक की लहर

संजय कुमार - बिहार प्रदेश जदयू के सचिव संजय सिन्हा का निधन, जदयू परिवार में शोक की लहर

बिहार प्रदेश जदयू के सचिव संजय सिन्हा जी के अचानक निधन से बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक, प्रशासनिक महकमे और विभिन्न संगठनों सहित...

संजय कुमार - मडिहान विधान सभा जनसम्पर्क अभियान के दौरान "बेचू बीर बाबा" के दर्शन का मिला सौभाग्य

संजय कुमार - मडिहान विधान सभा जनसम्पर्क अभियान के दौरान "बेचू बीर बाबा" के दर्शन का मिला सौभाग्य

मिर्जापुर की मडिहान विधान सभा के अंतर्गत चुनाव प्रचार इस समय युद्ध स्तर पर जारी है। इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड से विधायक प्रत्याशी डॉ अरव...

Know More

जुड़ें संजय कुमार से

संजय जी जदयू के आला नेता होने के साथ ही समाज कल्याण कार्यों से भी लगातार जुड़े हुए हैं, इनके कार्यों के बारे में सबसे पहले अपडेट पाने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम एंटर करें.

© Sanjay Kumar (JDU) & Navpravartak.com Terms  Privacy