Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi
  • Home
  • About
  • Recent
  • Gallery
  • Contact

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री सियाराम यादव से वार्तालाप के अंश

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • January-16-2021
बिहार-बाढ़-सूखा- अकाल

श्री सियाराम यादव, आयु 85 वर्ष, भूतपूर्व विधायक, बिहार विधानसभा, ग्राम मोहनपुर, प्रखंड पण्डौल, जिला मधुबनी से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश उन्हीं के शब्दों में।

मधुबनी के पास पूरब में एक गांव है चकदह और उसके पूरब में एक गांव है पलिवार। कमला नदी 1954 उधर से ही होकर बहने लगी थी। हमारा गांव मोहनपुर रेल लाइन के पश्चिम में पड़ता था। मैं उस समय मैट्रिक में पढ़ता था और बीच में हमारे गांव और इन दोनों गांव के बीच में जो रेलवे लाइन थी उस तक पानी आ गया था। इस रेलवे लाइन पर पानी की निकासी के लिये एक कलवर्ट बना हुआ था और रेलवे लाइन को बचाने के लिए वहाँ एक वाटसन चैनल बना दी गयी थी जिसके माध्यम से वह पानी निकल जाता था।

हम लोग जब गांव से मधुबनी पढ़ने के लिये आते थे तब उन दिनों बरसात के मौसम में नाव से ही आया-जाया करते थे। हमारा गांव मधुबनी से 6 किलोमीटर के आसपास है उस समय कमला नदी हमारे गांव के पास से होकर बहती थी। हम लोग तेरह नम्बर गुमटी पर नाव से उतर जाया करते थे और वहीं से स्कूल चले जाते थे। उस समय नाव वाला हम लोगों से दो आना पैसा मांगता था जो हम लोग कभी दे देते थे और कभी पैसा पास में नहीं होने पर हम लोग गमछा लपेट कर के उस पुल को पार कर जाया करते थे। रेलवे लाइन की वजह से पानी की निकासी होने में दिक्कत आती है चकदह और पलिवार जैसे गांव में पानी लगा रहता था। भीषण जल-जमाव के कारण हम लोगों के यहाँ धान नहीं हो पाता था। केवल रब्बी होती थी। गांव की स्थिति बहुत खराब थी और अधिकतर लोगों का काम मजदूरी से ही चलता था। बाढ़ के समय काम पाने में और भी ज्यादा दिक्कत हो जाती थी।

काम न मिल पाने पर मजदूर कोलकाता की ओर पलायन कर जाते थे। वहाँ भी समय से और ठीक-ठाक पैसा नहीं मिल पाता था तो लोग वहीं अटक जाते थे और गांव लौटने में लोगों को कई-कई साल लग जाते थे। लम्बे समय तक वापस न आ पाने के कारण कुछ लोग तो वहीं शादी कर लेते थे और वापस आते ही नहीं थे और आते ही थे तो बहुत से मामलों में उनके साथ उनकी नयी पत्नी भी होती थी। ऐसा होने पर पारिवारिक क्लेश बढ़ता था और प्रवासी को वापस चला जाना पड़ता था और वह कलकत्ता का ही निवासी हो जाता था। कभी-कभी ऐसे थोड़े गांव में ही रह जाते थे।

कभी-कभी ऐसा भी होता था कि आदमी कई वर्षो के बाद वापस लौटता था तो उसे पता लगता था कि उसकी पत्नी की दूसरी शादी हो गयी है और अब वह न सिर्फ दूसरे आदमी के साथ रह रही है वरन् उसके बच्चे भी हैं। विवाद इसमें भी कम नहीं होता था पर स्थिति को स्वीकार कर लेने के अलावा कोई रास्ता बचता ही नहीं था। समाज इसे सुलझाने में मदद करता था पर अधिकतर मामलों में आदमी को वापस लौट जाना पड़ता था। ऐसे लोग लौट कर शादी कर लेते थे।

श्री सियाराम यादव

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

संजय कुमार - भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाइयाँ

संजय कुमार - भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाइयाँ

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है, 41 साल के बाद ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने यह पदक...

संजय कुमार -  श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंटवार्ता कर दी अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं

संजय कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंटवार्ता कर दी अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने हाल ही में मनोनीत हुए जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष से आत्मीय मुलाकात करते हुए उन्हें जनता दल यूनाइटेड का...

संजय कुमार -  श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

संजय कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

संगठन में फेरबदल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री नीतीश कुमार ने हाल ही में मुंगेर से जदयू सांसद रहे श्री ललन सिंह को जदयू के राष्ट्र...

संजय कुमार - लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ बस हादसा दु:खद

संजय कुमार - लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ बस हादसा दु:खद

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुए बस हादसे में 18 लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बन गए। इस घटना पर दुख जताते हुए बिहार के मुख...

संजय कुमार - कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

संजय कुमार - कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और बलिदान के प्रतीक "कारगिल विजय दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भारती के चरणों में अपने प्राणों की आहुति देने व...

संजय कुमार - बिहार में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता

संजय कुमार - बिहार में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता

बिहार प्रदेश में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि को प्राथमिकता मानते हुए मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार ने कृषि उत्पाद के निर्यात को और अधिक...

संजय कुमार - पार्टी कार्यालय में सहयोगियों के साथ हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

संजय कुमार - पार्टी कार्यालय में सहयोगियों के साथ हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

जनता दल यूनाइटेड के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आज युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के साथ साथ ...

संजय कुमार-भाईचारे और एकता की मिसाल	 ईद-उल-अजहा  ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

संजय कुमार-भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-अजहा ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर...

Know More

जुड़ें संजय कुमार से

संजय जी जदयू के आला नेता होने के साथ ही समाज कल्याण कार्यों से भी लगातार जुड़े हुए हैं, इनके कार्यों के बारे में सबसे पहले अपडेट पाने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम एंटर करें.

© Sanjay Kumar (JDU) & Navpravartak.com Terms  Privacy