Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi
  • Home
  • About
  • Recent
  • Gallery
  • Contact

विश्वनाथ राम-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

गुरुनानक सिखों के प्रथम गुरु हैं | इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह जैसे कई नामो से सम्बोधित किया गया है | गुरुनानक देव जी के उपदेशों और वाणी में जो एकता और भाईचारे का संदेश मिलता है उसी का प्रतिक है लंगर जो की नानक जी के द्वारा ही शुरू किया गया है | वे जहाँ भी जाते थे जमीं पे बैठकर ही खाना खाते थे | गुरू नानक देव जी ने अपनी कर्मशीलता को ऊंच-नीच, जात-पात से उपर उठकर प्राथमिकता दी |

गुरुद्वारा के लंगर में विभिन्न जातियों के लोग, छोटे बड़े सब लोग एक ही स्थान पर बैठकर खाते हैं | उनके इसी उपदेश को मानते हुए आज भी पंजाब में यह प्रथा चलती आ रही है और न ही सिर्फ पंजाब में बल्कि सिख कौम के लोग देश विदेश जहाँ भी रहें, हर जगह इस प्रथा को चला रहे हैं | आज भी इस कोरोना के समय में जहाँ पूरा विश्व जूझ रहा था सिखों ने जगह-जगह लोगों को खाना खिला कर अपनी परंपरा को बरक़रार रखा है | 

कौन थे गुरुनानक और क्या थी उनकी नीतियाँ -

गुरुनानक का जन्म रावी नदी के किनारे स्थित तलवंडी नामक गाँव में कार्तिकी पूर्णिमा को एक खत्रीकुल में हुआ था नानक बचपन से ही प्रखर बुद्धि के थे,  ७-८ साल की उम्र में उनका स्कूल छूट गया क्योंकि भगवत्प्राप्ति के संबंध में इनके प्रश्नों के आगे अध्यापक ने हार मान ली तथा वे इन्हें ससम्मान घर छोड़ने आ गए।  तब से आध्यात्मिक चिंतन और सत्संग के लगने लगा और काफी सारी ऐसी घटनाएं हुई जिसके कारण लोग भी इन्हे दिव्य व्यक्तित्व मानने लगे | 

गुरुनानक जगह जगह जाकर उपदेश दिया करते थे तथा इनके उपदेश का सार यही होता था कि ईश्वर एक है और उनकी उपासना हिंदू मुसलमान दोनों के लिये हैं। मूर्तिपुजा, बहुदेवोपासना को ये अनावश्यक कहते थे। हिंदु और मुसलमान दोनों पर इनके मत का प्रभाव पड़ता था।

गुरुनानक जी ने हर जगह ये प्रचार प्रसार किया की ईश्वर एक है, उस ईश्वर को मैंने वाले सब इंसान एक बराबर हैं, उनको ऊंच-नीच, जात-पात के आधार पे बाँटना गलत है | 

रचनाएँ -

नानक अच्छे सूफी कवि भी थे। उनकी भाषा "बहता नीर" थी जिसमें फारसी, मुल्तानी, पंजाबी, सिंधी, खड़ी बोली, अरबी के शब्द समा गए थे।

गुरु ग्रन्थ साहिब में सम्मिलित 974 शब्द (19 रागों में), गुरबाणी में शामिल है- जपजी, सोहिला, दखनी ओंकार, आसा दी वार, बारह माह आदि | 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

संजय कुमार-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती  सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

संजय कुमार-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

गुरुनानक सिखों के प्रथम गुरु हैं | इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह जैसे कई नामो से सम्बोधित किया गया है | गुरुनानक देव जी के ...

संजय कुमार-लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि लाला लाजपत राय पुण्यतिथि  पे उन्हें कोटि कोटि नमन

संजय कुमार-लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि लाला लाजपत राय पुण्यतिथि पे उन्हें कोटि कोटि नमन

लाला लाजपत राय बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा से धनी थे। एक ही जीवन में उन्होंने विचारक, बैंकर, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी की भूमिकाओं को बखूबी ...

संजय कुमार-बिरसा मुंडा जी बिरसा मुंड़ा जंयती की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

संजय कुमार-बिरसा मुंडा जी बिरसा मुंड़ा जंयती की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतभूमि पर ऐसे कई नायक पैदा हुए जिन्होंने इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों से लिखवाया. एक छोटी सी आवाज को नारा...

संजय कुमार-पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस ( बाल दिवस ) की हार्दिक शुभकामनाएं

संजय कुमार-पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस बाल दिवस ( बाल दिवस ) की हार्दिक शुभकामनाएं

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम को देखते हुए उनके जन्मदिन यानि 14 नवंबर को प्रति वर्ष भारत में बाल दि...

संजय कुमार-प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं  प्रकाश पर्व  गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर सभी देशवासियों को लख लख बधाइयां

संजय कुमार-प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रकाश पर्व गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर्व पर सभी देशवासियों को लख लख बधाइयां

"कर्म भूमि पर फल के लिए श्रम सबको करना पड़ता है, रब सिर्फ लकीरे देता है रंग हमको भरना पड़ता है.", ऐसे सदविचारों से परिपूर्ण सिख धर्म के संस्था...

संजय कुमार-छठ पूजा की शुभकामनाएं  छठ पूजा  जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

संजय कुमार-छठ पूजा की शुभकामनाएं छठ पूजा जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

दिवाली के छह दिन बाद आने वाला छठ पर्व मूल रूप से सूर्योपासना का पर्व है, जिसका आरंभ दिवाली के मात्र चार दिन बाद से ही हो जाता है. कार्तिक मा...

संजय कुमार-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

संजय कुमार-शुभ दीपावली दीपावली रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

“राम”...मात्र दो शब्दों और एक मात्रा के संयोजन से बना एक शब्द है, लेकिन इस छोटे से शब्द में सार्थक जीवन जीने का प्रत्येक सूत्र छिपा हुआ है. ...

संजय कुमार-शुभ धनतेरस  धनतेरस सभी राष्ट्रवासियों को मंगलता के सूचक धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

संजय कुमार-शुभ धनतेरस धनतेरस सभी राष्ट्रवासियों को मंगलता के सूचक धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपावली से दो दिन पहले से ही त्यौहारों की श्रृंखला शुरू हो जाती है. दिवाली के आगमन का श्री गणेश होता है धनतेरस से, यह पर्व धन और आरोग्य के द...

Know More

जुड़ें संजय कुमार से

संजय जी जदयू के आला नेता होने के साथ ही समाज कल्याण कार्यों से भी लगातार जुड़े हुए हैं, इनके कार्यों के बारे में सबसे पहले अपडेट पाने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम एंटर करें.

© Sanjay Kumar (JDU) & Navpravartak.com Terms  Privacy