Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi
  • Home
  • About
  • Recent
  • Contact

विश्वनाथ राम-देश की प्रथम एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी इंदिरा गाँधी पुण्यतिथि इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर कोटिश: नमन

  • By
  • Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi
  • October-31-2020

देश की इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है. आज ही के दिन 1984 में उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी. देश की प्रथम और इकलौती महिला प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी अपने दृढ़ निश्चयी व्यवहार, निडरता और साहसी निर्णयों के लिए जानी जाती हैं। इसी के चलते उन्हें देश की आयरन लेडी की उपाधि भी दी गई है। काँग्रेस द्वारा इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।  

"एक राष्ट्र की शक्ति उसकी आत्मनिर्भरता में है, दूसरों से उधार लेकर काम चलाने में नहीं", ऐसे जुझारू और प्रेरणादायक विचारों पर चलने वाली इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में बैंकों का राष्ट्रीयकरण और गरीबी उन्मूलन जैसे बड़े कदम उठाए। इंदिरा गांधी को भारतीय राजनीति के इतिहास में एक बेहद मजबूत इरादों वाली राजनेता के रूप में याद किया जाता है।  1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के समय भी उन्होंने बेहतरीन नेतृत्व का प्रदर्शन किया था। देश को परमाणुशक्ति संपन्न बनाने की दिशा में बढ़ने के लिए ज़रूरी परमाणु परीक्षण पहली बार इंदिरा गांधी के कार्यकाल में ही किए गए थे

19 नवंबर, 1917 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मी इंदिरा गांधी का बचपन का नाम प्रियदर्शिनी  था। उन्होंने वर्ष 1966 से 1977 तक के बीच लगातार तीन बार देश का शासन संभाला, जिसके बाद वर्ष 1980 में वें चौथी बार प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त हुई। स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अधिक राजनीतिक चर्चा का विषय रहा 1975 का आपातकाल इंदिरा गांधी के ही शासनकाल में लगाया गया था, जिसे उनके सबसे कठोर निर्णय के तौर पर देखा जाता है।  

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • संजय कुमार-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

  • संजय कुमार-आप सभी देशवासियो को संविधान दिवस संविधान दिवस की शुभकामनायें

  • संजय कुमार-छठ पूजा की शुभकामनाएं छठ पूजा जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

  • संजय कुमार-छठ पूजा के दूसरे दिन छठ पूजा ( खरना) खरना की शुभकामनायें

  • संजय कुमार-लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि लाला लाजपत राय पुण्यतिथि पे उन्हें कोटि कोटि नमन

  • संजय कुमार-शुभ गोवर्धन पूजा गोवर्धन पूजा सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

  • संजय कुमार-शुभ दीपावली दीपावली रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

  • संजय कुमार-शुभ धनतेरस धनतेरस सभी राष्ट्रवासियों को मंगलता के सूचक धनतेरस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

Know More

© Sanjay Kumar (JDU) & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy