Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi
  • Home
  • About
  • Recent
  • Gallery
  • Contact

कोसी नदी अपडेट - बिहार बाढ़, सुखाड़ और अकाल, श्री भोला नाथ आलोक से हुई बातचीत के अंश

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • January-03-2021
बिहार बाढ़-सूखा - अकाल

पूर्णिया के ग्राम झलारी के 88 वर्षीय श्री भोला नाथ आलोक से हुई मेरी बातचीत के कुछ अंश।

1957 में यहाँ अकाल जैसी स्थितियां पैदा हो गयी थी। हाल यह था कि लोग फल-फूल-पत्ती खाकर जीने को मजबूर हो गये थे। मैं उन दिनों पत्रकारिता करता था और जवान था। एक दिन मैं धमदाहा के कामती टोला में चला गया था जहाँ गरीब लोग रहते थे। गरीब तो हर जगह ही थे मगर वहाँ की हालत कुछ ज्यादा ही खराब थी। उस इलाके में छपरा के बहुत से बाबू साहब लोग आकर बस गये थे और उनकी हैसियत ज़मींदारों जैसी थी। उन्हीं के लिए कामती लोग काम करते थे। वहाँ गये तो देखा कि एक बरगद का पेड़ था। आम तौर पर बरगद का फल लोग खाते नहीं हैं और वहाँ के लोग इसके फल को उबाल कर खा रहे थे। मुझे यह बड़ा अजीब सा लगा और इस घटना ने मेरे ऊपर बड़ा भारी असर डाला।

मैंने उसी समय प्रधान मंत्री नेहरु जी को एक पत्र लिखा कि यहाँ के गरीब लोग अकाल के कारण बहुत परेशान हैं और उसकी वजह से अभोज्य पदार्थ भी खाने को मजबूर हैं। इन्हें अगर राहत नहीं दी गयी तो यह लोग मर जायेंगें। इसे रोकने के लिए मैं इसी जगह फलां तारीख (सही तारीख अब मुझे याद नहीं है) से आमरण अनशन पर बैठूंगा। सरकारी दफ्तरों से संवाद स्थापित करने और उस पर कार्रवाई होने में बोरा दर बोरा कागज़ खर्च हो जाता है। मेरी नेहरु जी को लिखी चिट्ठी ने तो जैसे कमाल ही कर दिया था। मेरे आवेदन के जवाब में प्रधान मंत्री का सन्देश यहाँ के मुख्य मंत्री और मुख्य सचिव के पास आया कि इस लड़के को अनशन पर बैठने से रोकिये और कहिये कि सरकार से जो कुछ भी मिल सकता है वह मिलेगा।

हम तो कामती टोला से यह कह कर आ गए थे कि जाते हैं और जिस दिन अनशन शुरू होगा उस दिन आ जायेंगें। इधर मुख्य मंत्री के आदमी यहाँ के बी.डी.ओ. आई.डी.झा और कृत्यानंदनगर के प्रोजेक्ट अफसर यू. बी. चौबे हमको खोजते-खोजते पूर्णिया आये मगर हम तो अपने गाँव झलारी चले गए थे तो पूर्णिया में कहाँ से मिलते? वह लोग मुझे खोजते-खोजते गाँव तक चले आये। मेरे बारे में जानकारी ली और पूछा कि आप अनशन पर बैठने वाले है? हमने हामी भरी और कहा कि जिस दिन तारीख आ जायेगी उस दिन धमदाहा चले जायेंगें। उन लोगों ने कहा कि आपको डी. एम. साहब याद कर रहे हैं।

चलिए, उनसे मिल लीजिये। रिलीफ दी गयी और हम अनशन पर भी बैठे। बाढ़ तो पहले भी आती थी मगर उस बाढ़ और आज की बाढ़ में फर्क है। उस समय पूर्णिया पूर्ण रूप से अरण्य था। पूरा इलाका पेड़-पौधों से आच्छादित था। बाढ़ को यह पेड़-पौधे रोकते थे। पानी को पकड़ कर रखते थे। पेड़ कट गये और अरण्य ख़त्म हो गया तब जो पानी आता है उसे रोकने वाली प्राकृतिक शक्ति तो ख़त्म हो गयी। उसके बाद यह सब बाँध, नहरें आयीं जो पानी के रास्ते में रुकावट बनती हैं। आप पानी को बाँध कर रखेंगें और उसे एकाएक छोड़ेंगें या छूट जाय तो वह रुकने वाला है क्या? वह तो तबाही मचायेगा ही। घोड़े को बाँधिये और फिर उसे बिना लगाम के छोड़ दीजिये तो वह तो भागेगा ही। अब हमारी कोसी नेपाल सीमा पर बराज से नियंत्रित होती है। वहाँ से पानी छोड़ा जायेगा तो वह रुकेगा क्या? वह तो तबाही मचाते हुए ही आगे जायेगा। वह पानी न केवल आप के खेत-खलिहान को बर्बाद करेगा वरन उसके रास्ते में जो कुछ भी आयेगा वह उसको अपने साथ लेता हुआ चला जायेगा। यह सब अपने से नहीं हुआ, किया गया है।

तबाही पहले भी थी और अभी भी है। पूर्णिया के बारे में कहते थे ना कि, "जहर खाओ न माहुर खाओ, मरना है तो पूर्णिया जाओ"। तब यहाँ मलेरिया होता था, कालाजार होता था, हैजा होता था मगर प्लेग नहीं था। इसके आगे हम लोग जानते नहीं थे। अब कैंसर होता है, किडनी खराब होती है वगैरह वगैरह। जितनी सुधारने की कोशिश हुई, उतना ही गड़बड़ हुआ। इसके कारणों पर फिक्र की जानी चाहिये और उसे दुरुस्त करना चाहिये।

मेरा दाहिना फेफड़ा नहीं है, गाल ब्लैडर निकल गया है। कुछ दिन डाक्टरों के चक्कर में रहा पर अब सब छोड़ दिया है। अब जम कर खाओ, कसरत करो और ठठा कर हँसो। यही सिद्धांत मानता हूँ।

श्री भोला नाथ आलोक

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

संजय कुमार-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  स्वतंत्रता दिवस  आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीवन में मंगल लाये

संजय कुमार-स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं स्वतंत्रता दिवस आज़ादी का उत्सव आप सभी देशवासियों के जीवन में मंगल लाये

सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है.. जहां जाति-भाषा से बढ़कर बहती देश-प्रेम की धारा है.. निश्चल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा ह...

संजय कुमार - भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाइयाँ

संजय कुमार - भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाइयाँ

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है, 41 साल के बाद ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने यह पदक...

संजय कुमार -  श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंटवार्ता कर दी अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं

संजय कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंटवार्ता कर दी अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने हाल ही में मनोनीत हुए जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष से आत्मीय मुलाकात करते हुए उन्हें जनता दल यूनाइटेड का...

संजय कुमार -  श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

संजय कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

संगठन में फेरबदल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री नीतीश कुमार ने हाल ही में मुंगेर से जदयू सांसद रहे श्री ललन सिंह को जदयू के राष्ट्र...

संजय कुमार - लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ बस हादसा दु:खद

संजय कुमार - लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ बस हादसा दु:खद

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुए बस हादसे में 18 लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बन गए। इस घटना पर दुख जताते हुए बिहार के मुख...

संजय कुमार - कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

संजय कुमार - कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और बलिदान के प्रतीक "कारगिल विजय दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भारती के चरणों में अपने प्राणों की आहुति देने व...

संजय कुमार - बिहार में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता

संजय कुमार - बिहार में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता

बिहार प्रदेश में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि को प्राथमिकता मानते हुए मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार ने कृषि उत्पाद के निर्यात को और अधिक...

संजय कुमार - पार्टी कार्यालय में सहयोगियों के साथ हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

संजय कुमार - पार्टी कार्यालय में सहयोगियों के साथ हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

जनता दल यूनाइटेड के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आज युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के साथ साथ ...

Know More

जुड़ें संजय कुमार से

संजय जी जदयू के आला नेता होने के साथ ही समाज कल्याण कार्यों से भी लगातार जुड़े हुए हैं, इनके कार्यों के बारे में सबसे पहले अपडेट पाने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम एंटर करें.

© Sanjay Kumar (JDU) & Navpravartak.com Terms  Privacy