Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi
  • Home
  • About
  • Recent
  • Gallery
  • Contact

कोसी नदी - घाघरा-विवाद

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • August-31-2018

जहां एक ओर बाढ़ नियंत्रण की किसी बहस में कोसी छाई रहती थी वहीं तटबंधों के बीच बंधी गंडक द्वारा तबाही के किस्से इंजीनियरों को मजबूर कर रहे थे कि वह बाढ़ नियंत्रण के लिए कम से कम तटबंधों की वकालत तो न करें। उधर सारण जिले में घाघरा नदी में 1890 में एक बार बुरी तरह बाढ़ आई और वहां स्थानीय लोगों ने तटबंधों के निर्माण की बात उठाई। सरकार ने तुरन्त कोई फैसला न करके विभाग के दो वरिष्ठ इंजीनियरों - बकले और ऑडलिंग को यह काम सौंपा। दोनों अधिकारियों ने नदी का सर्वेक्षण किया और इस बात की संभावना तलाशी कि तटबंधों के निर्माण से कुछ डूबे इलाकों को क्या बाढ़ से आंशिक सुरक्षा दी जा सकती है?

इन दोनों इंजीनियरों की सिफारिश पर लाट साहब ने घाघरा पर किसी भी सरकारी महकमें के माध्यम से नदी पर प्रस्तावित तटबंधों के निर्माण को नकार दिया। उन्होंने इस बात की जरूर छूट दी कि अगर आवेदक अपने ख़र्चे पर और अपने जोखि़म पर कोई तटबंध बनाते हैं तो सरकार इसमें अड़चन नहीं डालेगी। लाट साहब, सर चार्ल्स इलियट, ने जब घाघरा पर तटबंधों को सरकार द्वारा तटबन्ध बनवाने से मनाही कर दी तब उनकी सबसे ज़्यादा जय-जयकार इंजीनियरों ने की थी। ‘‘ हमें इस बात की ख़ुशी है कि इतने महत्वपूर्ण सवाल का इतना गहराई से अध्ययन हुआ। यह अध्ययन प्रभावित लोगों को हर हालत में राहत पहुंचाने की नीयत से किया गया था। सर चार्ल्स इलियट ने अध्ययन की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है जिन्हें जिम्मेदार पेशेवर सलाहकारों ने तैयार किया था। सर चार्ल्स इलियट ने अपनी सरकार के ज़रिये एक ऐसे काम के लिए मनाही की है जिनके निर्माण में तो कोई जोखि़म नहीं है पर उससे कोई फायदा होगा इस पर शक है। फिर भी उन्होंने आवेदकों को अपने ख़र्चें और अपने जोखि़म पर निर्माण की छूट दे दी है जो कि आवेदकों का हक बनता है।’’

उधर चम्पारण और तिरहुत में टूटे तटबंधों के बीच सरकार ने जब नदी पर 12,500 रुपयों की लागत से बनाये जाने वाले स्लुइट गेट के लिए स्वीकृति दी तब इंजीनियरों का गुस्सा उबाल पर था क्योंकि इस स्लुइस गेट से अपेक्षा थी कि उससे हो कर नदी का अतिरिक्त पानी बाहर कर दिया जायेगा। यह अतिरिक्त पानी जहां निचले इलाकों में जाकर इकट्ठा हो जाता वहीं बाहर से नदी में जाने वाले पानी के स्वाभाविक प्रवाह में बाधा डालता। इससे एक साफ-सुथरे और स्वच्छ इलाके में मलेरिया की शुरुआत होती।

घाघरा तटबंध के प्रस्तावों को ध्वस्त करने का हवाला देते हुये यह कहा गया कि, ‘‘क्या सरकार के जिम्मेदार सलाहकारों को इस तरह की धाराओं की कार्यप्रणाली मालूम नहीं हैं? यह काम क्या बाहरी ग़ैर-जिम्मेदार लोगों का है कि उन्हें बतायें कि वह इस बात का अध्ययन करें कि प्रकृति किस तरह काम करती है और यह कि प्राकृतिक नियमों के साथ बबेवज़ह टकराव का बदला वह किसी न किसी तरह जरूर लेगी।”

बाढ़ और उसे जुड़ी यह सारी जानकारी डॉ दिनेश कुमार मिश्र के अथक प्रयासों का नतीजा है।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

koshi river(8) kosi river(14) कोसी नदी(19) Ghaghra river(1) घाघरा(1)

More

संजय कुमार - भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाइयाँ

संजय कुमार - भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाइयाँ

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है, 41 साल के बाद ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने यह पदक...

संजय कुमार -  श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंटवार्ता कर दी अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं

संजय कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंटवार्ता कर दी अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने हाल ही में मनोनीत हुए जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष से आत्मीय मुलाकात करते हुए उन्हें जनता दल यूनाइटेड का...

संजय कुमार -  श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

संजय कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

संगठन में फेरबदल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री नीतीश कुमार ने हाल ही में मुंगेर से जदयू सांसद रहे श्री ललन सिंह को जदयू के राष्ट्र...

संजय कुमार - लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ बस हादसा दु:खद

संजय कुमार - लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ बस हादसा दु:खद

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुए बस हादसे में 18 लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बन गए। इस घटना पर दुख जताते हुए बिहार के मुख...

संजय कुमार - कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

संजय कुमार - कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और बलिदान के प्रतीक "कारगिल विजय दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भारती के चरणों में अपने प्राणों की आहुति देने व...

संजय कुमार - बिहार में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता

संजय कुमार - बिहार में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता

बिहार प्रदेश में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि को प्राथमिकता मानते हुए मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार ने कृषि उत्पाद के निर्यात को और अधिक...

संजय कुमार - पार्टी कार्यालय में सहयोगियों के साथ हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

संजय कुमार - पार्टी कार्यालय में सहयोगियों के साथ हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

जनता दल यूनाइटेड के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आज युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के साथ साथ ...

संजय कुमार-भाईचारे और एकता की मिसाल	 ईद-उल-अजहा  ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

संजय कुमार-भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-अजहा ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर...

Know More

जुड़ें संजय कुमार से

संजय जी जदयू के आला नेता होने के साथ ही समाज कल्याण कार्यों से भी लगातार जुड़े हुए हैं, इनके कार्यों के बारे में सबसे पहले अपडेट पाने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम एंटर करें.

© Sanjay Kumar (JDU) & Navpravartak.com Terms  Privacy