Sanjay Kumar - President Yuva Janta Dal Delhi
  • Home
  • About
  • Recent
  • Gallery
  • Contact

हाथ छूटा तो साथ छूटा – 1978 की पश्चिम बंगाल बाढ़ से जुडें अनुभव

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • December-14-2018

1978 में पश्चिम बंगाल में भीषण बाढ़ आई थी, जिसके बहुत से रिकॉर्ड अभी तक कायम हैं। इस बाढ़ के बाद मुझे बर्धमान और नदिया जिले में स्कूलों की डिजाइन और सुपरविजन के काम से वहां जाना पड़ता था।

पहली बार जब बर्धमान गया तब मुझे नोतुनहाट प्रखंड केएक गांव में मुझे मेरे स्थानीय संपर्क वाले लोग ले गए।  गांव का नाम तो अब मुझे याद नहीं है, पर गांव लगभग खाली था और गांव में एक बुजुर्गवार मीर साहब मिले। मैं ने उनसे उनका हाल-चाल पूछा और बाढ़ के समय उनके तथा उनके परिवार पर क्या गुजरी यह जानना चाहा।

मीर साहब ने जो बताया वह कुछ इस तरह था..

इस घर में मेरा और बच्चों सहित लंबा/चौड़ा परिवार रहता था। बाढ़ का पानी जब बढ़ने लगा तब परिवार का मेरे ऊपर दबाव पड़ा कि सुरक्षा के ख्याल से कहीं निकल लेते हैं, जबकि मेरा कहना था कि मैंने ऐसी बहुत सी बाढ़ देखी है, थोड़ी देर में सारा पानी उतर जाएगा, कहीं जाने की जरूरत नहीं है। मगर पानी था कि बढ़ता ही चला जा रहा था। आखिरकार मेरे ऊपर परिवार का दबाव बढ़ा और बाकी लोगों ने घर छोड़ कर चले जाने का फैसला किया, मगर मैंने जिद नहीं छोड़ी और यहीं बना रहा।
पानी कमबख्त कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था। जब बढ़ता हुआ घुटने तक आ गया तब मुझे भी चिंता हुई कि अब जरूर कुछ गड़बड़ होने वाला है। सामने एक बेर का पेड़ था, जिसकी शाखें अंग्रेजी के Y के अक्षर की तरह थीं। मैं उस पर चढ़ गया और अपनी पीठ एक शाख पर टिकाई और दूसरी शाख पर अपने पैर टिका दिए।
पानी अभी भी बढ़ रहा था और उसी के साथ मेरी परेशानी भी बढ़ रही थी। कभी- कभी ख्याल आता था कि सब के साथ चला ही गया होता तो अच्छा था मगर अब सारे रास्ते बंद हो गए थे। मौत सामने खड़ी थी। इस बीच बाढ़ का पानी बेर के पेड़ की लटकती शाखों तक पहुंच चुका था और वह पानी के थपेड़ों के कारण इधर-उधर घूमने लगी थीं। उनके कांटे कभी मेरी पीठ, बांह और पैरों मे चुभने लगे थे। पानी में लगातार बने रहने के कारण खाल भी फूलने लगी थी। आप सोचिए कि मेरी क्या हालत हुई होगी? घर वाले मुझे बाढ़ में डूब कर मर गया मान चुके होंगे और वह किस हालत में होंगे, यह मैं सोच भी नहीं सकता था। रात होने को आई और मैं भूखा-प्यासा बेर के पेड़ पर कांटे चुभवा रहा था। सांपों का डर ऊपर से। कब तक इस तरह रहना पड़ेगा यह तय नहीं था। रात का आधा पहर ऐसे ही बीता।
इस बीच अचानक जिस शाख पर मेरी पीठ टिकी थी वह टूट गई और मैं पानी की धारा की दिशा में बह चला। बहते- बहते एक जगह बँसवारी में फंसा मगर वहाँ भी बांस का सहारा तो मिला, पर उसका दुख कम नहीं था। पानी का वेग बहुत था और वह बाँस को कई दिशाओं में ठेलता था और मैं उसी हिसाब से हर दिशा में पानी पर तैर रहा था।
जैसे-तैसे सुबह हुई उससे कुछ उम्मीद तो बंधी मगर दूर दूर तक कोई आदमी दिखाई नहीं पड़ता था। दोपहर बाद एक नाव दिखाई पड़ी तो जान में जान आई। खुशनसीबी मेरी थी कि नाव वाले ने भी मुझे देख लिया था तो पानी में से मुझे निकाल कर ले गए। बाढ़ के समय कभी परिवार का साथ मत छोड़िए। अगर उस समय हाथ छूटेगा तो जिंदगी भर के लिए साथ छूट सकता है।

मीर साहब बोलते जा रहे थे। उनका अपना दुख था, पर कभी-कभी उनके कहने के ढंग पर हँसी भी आती थी। अच्छा यही था कि उनका परिवार सलामत था और वह खुद भी ठीक-ठाक थे।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

कोसी बाढ़(3) कोसी नदी(19) 1978 बाढ़(3) बाढ़ अनुभव(3) पश्चिम बंगाल बाढ़(3) डॉ दिनेश कुमार मिश्रा(3)

More

संजय कुमार - भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाइयाँ

संजय कुमार - भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाइयाँ

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है, 41 साल के बाद ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने यह पदक...

संजय कुमार -  श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंटवार्ता कर दी अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं

संजय कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंटवार्ता कर दी अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं

युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने हाल ही में मनोनीत हुए जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष से आत्मीय मुलाकात करते हुए उन्हें जनता दल यूनाइटेड का...

संजय कुमार -  श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

संजय कुमार - श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं

संगठन में फेरबदल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री नीतीश कुमार ने हाल ही में मुंगेर से जदयू सांसद रहे श्री ललन सिंह को जदयू के राष्ट्र...

संजय कुमार - लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ बस हादसा दु:खद

संजय कुमार - लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुआ बस हादसा दु:खद

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुए बस हादसे में 18 लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बन गए। इस घटना पर दुख जताते हुए बिहार के मुख...

संजय कुमार - कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

संजय कुमार - कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

वीर सैनिकों के साहस, शौर्य और बलिदान के प्रतीक "कारगिल विजय दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भारती के चरणों में अपने प्राणों की आहुति देने व...

संजय कुमार - बिहार में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता

संजय कुमार - बिहार में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता

बिहार प्रदेश में किसानों की आय में निरंतर वृद्धि को प्राथमिकता मानते हुए मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार ने कृषि उत्पाद के निर्यात को और अधिक...

संजय कुमार - पार्टी कार्यालय में सहयोगियों के साथ हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

संजय कुमार - पार्टी कार्यालय में सहयोगियों के साथ हुई विभिन्न विषयों पर चर्चा

जनता दल यूनाइटेड के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आज युवा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के साथ साथ ...

संजय कुमार-भाईचारे और एकता की मिसाल	 ईद-उल-अजहा  ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

संजय कुमार-भाईचारे और एकता की मिसाल ईद-उल-अजहा ईद-उल-अजहा की सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद

चौतरफा खुशियां, मेले और चहल-पहल, यह सब भारत में त्योहारों की सबसे बड़ी पहचान है. हमारा देश त्योहारों का ही देश माना जाता है, जहां प्रत्येक धर...

Know More

जुड़ें संजय कुमार से

संजय जी जदयू के आला नेता होने के साथ ही समाज कल्याण कार्यों से भी लगातार जुड़े हुए हैं, इनके कार्यों के बारे में सबसे पहले अपडेट पाने के लिए नीचे अपना ईमेल और नाम एंटर करें.

© Sanjay Kumar (JDU) & Navpravartak.com Terms  Privacy