Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

शिवपाल सावरिया- सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

  • By
  • Mahananda River
  • January-26-2022

हमारा गणतंत्र दिवस भारत वर्ष के लिए स्वर्ण दिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन हमारा भारत एक पूर्ण लोकतान्त्रिक गणराज्य बना था. इससे पूर्व हम आजाद तो थे लेकिन ब्रितानी नियम कायदों के अंतर्गत ही हमारा शासन प्रशासन चल रहा था. भारतीय संविधान को विश्व के सबसे बड़े संविधानों में से एक माना जाता है.

भारत का संविधान एक लिखित संविधान है, जिसके निर्मित होने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था. 395 अनुच्छेदों और 8 अनुसूचियों के साथ भारतीय संविधान दुनिया में सबसे बड़ा लिखित संविधान है. 26 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हॉल में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो आगन्तुक बनकर भारत पधारे थे.

शिवपाल सावरिया-सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा   गणतंत्र दिवस  भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत्

यदि हम अपने गणतंत्र दिवस के इतिहास का अध्ययन करें तो पाएंगे कि देश की आजादी के बाद एक ड्राफ्टिंग कमेटी को 28 अगस्त 1947 की मीटिंग में भारत के स्थायी संविधान का प्रारुप तैयार करने को कहा गया और 4 नवंबर 1947 को डॉ बी.आर.अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के प्रारुप को सदन में रखा गया. 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हुआ हमारा संविधान डॉ बी.आर.अंबेडकर के अथक प्रयासों और निरंतर अध्ययन का परिणाम था. जिसे 26 जनवरी 1950 में पूरी तरह से लागू करते हुए पूर्णं स्वराज की सार्थकता सिद्ध की गयी.

वर्तमान में भी भारतीय संविधान एक गणतांत्रिक देश का सबसे बड़ा उदहारण प्रस्तुत करता है. यह दिवस हमें सिखाता है कि हम अपने देश के मान-सम्मान के लिए सदैव आगे बढ़ते रहे और अपने देश के विकास की गति को सदा सर्वदा के लिए चलायमान रखने में हर देशवासी का योगदान अंकित हो. कोई भी देश एकता और अखंडता के साथ ही आगे बढ़ता है और नागरिको का एकजुट होकर आगे बढ़ना ही वास्तव में गणतंत्र का सम्मान है. देश के परमोत्सव गणतंत्र दिवस पर आप सभी सम्मानीय देशवासियों को कोटि कोटि शुभकामनाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं शिवपाल सावरिया आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy