Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

संजय कुमार-पुण्यतिथि भाई परमानंद जी पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।

  • By
  • Mahananda River
  • December-08-2021

बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी भाई परमानंद आर्यसमाज और वैदिक धर्म के अनन्य प्रचारक थे | इतिहास, साहित्य और शिक्षाविद् में उनकी असीम रूचि थी | उनका जन्म ४ नवम्बर १८७६ को झेलम जिला के करियाला ग्राम में हुआ | भाई परमानन्द ने स्नातकोत्तर की शिक्षा पंजाब विश्वविद्यालय से पूरी की उसके बाद वह लाहौर के दयानन्द एंग्लो महाविद्यालय में शिक्षक के तौर पर नियुक्त हुए | देशभक्ति और राजनीतिक दृढ़ता उनमे कूट-कूट के भरी थी इसलिए विश्वविद्यालय के युवा भी उनसे प्रेरित होते गए | क्रांति के रस्ते पर आगे बढ़ते हुए ग़दर पार्टी के संस्थापकों में वो भी शामिल रहें |

सन् १९१४ में एक व्याख्यान यात्रा के लिये वे लाला हरदयाल के साथ पोर्टलैण्ड गये तथा गदर पार्टी के लिये 'तवारिखे-हिन्द' (भारत का इतिहास) नामक ग्रंथ की जो रचना उन्होंने वहां की वो युवाओ को सशक्त क्रांति के लिए प्रेरित करती गयी | ग़दर पार्टी की जो संस्थापना की गयी थी उससे और भी लोग जुड़ते चले गए और जब परमानन्द जी भारत आये इसी क्रांति को आगे बढ़ाने का मकसद लेकर तब उनके साथ और भी क्रन्तिकारी आये | 

उनके विरुद्ध अमरीका तथा इंग्लैण्ड में अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध षड्यन्त्र करने के जुर्म में २५ फ़रवरी १९१५ में परमानन्द जी व् अन्य क्रांतिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें फांसी की सज़ा सुनाई गयी पर सज़ा की खबर से पूरे देश के लोग उद्विग्न हो गए इसलिए उनकी फांसी की सजा को रद्द करके आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गयी |

हर कठिन राह को आसान करने का दृढ़ निश्चय रखकर सबको प्रेरित करने वाले भाई परमानन्द जो हर लड़ाई पूरे साहस से लड़ते आए वो आखिर भारत पाकिस्तान के विभाजन की खबर नहीं स्वीकार कर पायें | इस खबर से उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा और ८ दिसम्बर १९४७ को उन्होंने इस संसार से विदा ले ली | उनकी स्मृति के तौर पर दिल्ली में एक व्यापार अध्ययन संस्थान का नामकरण उनके नाम पर किया गया है | 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy