Mahananda River
  • होम
  • जानें
  • रिसर्च
  • संपर्क

रामलखन गौतम-सत्य, अहिंसा और वैश्विक शांति के प्रणेता महात्मा गांधी जयंती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विनम्र अभिवादन

  • By
  • Mahananda River
  • October-01-2021
मौन सबसे सशक्त भाषण है. धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी..!! (महात्मा गाँधी)

बापू का समस्त जीवन ही हम सभी के लिए उनका संदेश रहा है, उनके आदर्श, सिद्धांत और प्रेरणादायक विचारों की श्रृंखला सभी भारतवासियों के लिए एक अनमोल उपहार के समान है. आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सभी भारतवासी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

आज विश्व में लोग यदि भारत को जानते पहचानते हैं तो उसका एक बड़ा कारण बापू हैं, क्योंकि उनके सिद्धांतवादी जीवन ने भारत को एक विशिष्ट पहचान दिलवाई है. महात्मा गाँधी को भारत के राष्ट्रपिता की उपाधि दी गयी है. गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर को जन्में मोहनदास करमचंद गांधी देश के सबसे प्रमुख राष्ट्रीय आंदोलनकारी नेतृत्त्व के तौर पर उभरे, जिन्होंने अपनी सत्य, अहिंसा, क्षमा, सत्याग्रह जैसी नीतियों के जरिये देश की स्वतंत्रता में बड़ा योगदान दिया. प्रारम्भिक शिक्षा गुजरात के ही विद्यालय से प्राप्त करने के उपरांत बापू ने मैट्रिक की शिक्षा बम्बई यूनिवर्सिटी से प्राप्त की थी. इसके बाद गाँधी जी ने लंदन से बैरिस्टर की शिक्षा प्राप्त की.

कानून की बेहतर समझ होने के चलते उन्होंने सत्याग्रह, खिलाफत, अंग्रेजों भारत छोड़ो, स्वदेशी आंदोलन इत्यादि के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को हिला कर दिया. हिंसा के सख्त खिलाफ महात्मा गांधी का मानना था कि "आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देगी", वास्तव में उनके विचार एक कल्याणकारी संत के ही विचार थे. तभी तो हम उन्हें आज तक साबरमती का संत कहकर पुकारते हैं.

महात्मा गाँधी ने जिस प्रकार सत्याग्रह, अहिंसा, शांति और सत्य के मार्ग पर चलते हुए बिना किसी हिंसा के अंग्रजों को देश से बाहर का मार्ग दिखाया, वह अपने आप में अविस्मरणीय है और उनका यही अहिंसा का भाव उन्हें एक संत के तौर पर प्रतिष्ठा देता है. सुविख्यात वैज्ञानिक आइंस्टीन ने भी महात्मा गाँधी के विषय में कहा था कि,

"आज से हजारों साल बाद की नस्लें शायद ही इस बात पर यकीन कर पाएं कि हाड़-मांस से बना कोई ऐसा इंसान भी इस धरती पर कभी आया था."
क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

क्षेत्र की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं रामलखन गौतम आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानंदा नदी अपडेट - महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति

महानन्दा परियोजना तथा बाढ़ नियंत्रण की वास्तविक स्थिति महानन्दा बाढ़ नियंत्रण परियोजना को उत्तर बिहार की घटिया बाढ़ नियंत्रण योजना तो नहीं क...

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

महानंदा नदी अपडेट – बंदिनी महानंदा : महानंदा पर कसता शिकंजा

नदियों का छलक कर या किनारे तोड़ कर बहना कोई नई घटना नहीं है। यह आदिकाल से होता आया है परन्तु नदियों तथा प्रकृति से सामञ्जस्य रखने वाले भारती...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाह

बाढ़ों के साथ जीवन निर्वाहअब तक हमने बाढ़ों से मुकाबला करने की विधा पर एक नजर डाली है जिसमें हरेक तरीके के इस्तेमाल में अगर कुछ अच्छाइयाँ है...

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

महानंदा नदी अपडेट - बाढ़ नियंत्रण का तकनीकी पहलू

पृष्ठ भूमिआम तौर पर यह माना जाता है कि जब किसी इलाके में बारिश इतनी ज्यादा हो जाय कि वहाँ के तालाब, पोखरे, नदी-नाले भर कर छलकने लगे और छलकता...

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

महानंदा नदी अपडेट - बिहार,बाढ़ और महानंदा

बिहार–गौरवशाली अतीतभारत के गौरवशाली अतीत की चर्चा जब भी होती है, तो सबसे पहले बिहार का नाम लिया जाता है। देवताओं और दानवों ने मिलकर जब समुद्...

महानंदा नदी से जुड़ी समग्र नवीनतम जानकारियां

महानंदा नदी से जुड़ी रिसर्च की जानकारी ईमेल पर पाने के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें

महानंदा नदी से जुडी यात्राओं, शोध, सामुदायिक कार्यों और ज़मीनी प्रभाव को दस्तावेज़ित करने का प्रयास हम सभ्य समाज के सहयोग द्वारा चलने वाले इस पोर्टल पर करेंगे. प्रासंगिक अपडेट पाने के लिए अपना नाम और ईमेल ज़रूर भरें.

© पानी की कहानी Creative Commons License
All the Content is licensed under a Creative Commons Attribution 3.0 Unported License.
Terms  Privacy