अरुण जेटली का जन्म 28 दिसम्बर 1952 को नई दिल्ली में हुआ| उन्होंने अपने विद्यालय की शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, नई दिल्ली से ली | उसके बाद उन्होंने में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, नई दिल्ली से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की | दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से विधि की डिग्री प्राप्त करने के दौरान वो छात्र संगठन के अध्यक्ष भी रहे |
जेटली ने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुवात की | उन्होंने विभन्न पदों पर नियुक्त होकर देश की सेवा की है जैसे उन्हें 1999 में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री नियुक्त किया गया, 2000 में उन्हें विनिवेश राज्य मंत्री नियुक्त किया गया था साथ ही 2000 में ही उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में भी पदोन्नत किया गया था | उन्होंन पार्टी के प्रवक्ता के रूप में भी पार्टी को अपना योगदान दिया वही 2003 में उन्हें फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल को वाणिज्य और उद्योग और कानून और न्याय मंत्री नियुक्त किया गया |
इसके बाद वर्ष 2009 - 2014 तक उन्हें राज्य सभा के विपक्ष नेता के रूप में चुना गया | वर्ष २०१४ में अरुण जेटली भारत के वित्त मंत्री के तौर पर नियुक्त किये गए और इस दौरान उन्होंने अनेक बदलाव किए और वित्त से जुड़े मामलो का समाधान भी किया | 24 अगस्त 2019 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया और देश ने एक कुशल राजनीतिज्ञ खो दिया |
नमस्कार, मैं अमल कुमार आपके क्षेत्र का प्रतिनिधि बोल रहा हूँ. मैं क्षेत्र की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
युवा जनता दल यूनाइटेड दिल्ली से जुड़ी नवीनतम जानकारियां
युवा जदयू दिल्ली - दिल्ली नगर निगम चुनावों में मजबूती से उतरेगी जनता दल यूनाइटेड, बवाना में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम
युवा जदयू दिल्ली - युवा जनता दल यूनाइटेड दिल्ली प्रदेश की ओर से बिहार मंत्रिमंडल के सभी नवनियुक्त मंत्रियों को दिली शुभकामनाएं
युवा जदयू दिल्ली - अहिंसा के प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी महात्मा गांधी स्मृति दिवस जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र नमन
युवा जदयू दिल्ली - दिल्ली स्थित जदयू कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने सहयोगी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
युवा जदयू दिल्ली - भारतीय वायु सेना को मिली राफेल की शक्ति, सभी देशवासियों को जदयू परिवार की ओर से शुभकामनाएं
युवा जदयू दिल्ली - वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीएम नीतीश कुमार ने लिया क्वारंटाइन सेंटर्स का जायजा, श्रम नीति बनाने पर दिया जोर
युवा जदयू दिल्ली - मुसीबत में फंसे प्रत्येक बिहारवासी तक पहुंचे बिहार सरकार द्वारा दी जा रही राहत सामग्री - संजय कुमार News
युवा जदयू दिल्ली - एनडीए प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार की जीत के लिए बुराड़ी विधानसभा में किया प्रचार प्रसार
युवा जदयू दिल्ली प्रदेश - दुःखद और निंदनीय है जेएनयू में हुयी हिंसा, घटना की हो उच्च स्तरीय जांच : संजय कुमार
युवा जदयू दिल्ली – बुराड़ी में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में दिल्ली सरकार की असफल नीतियों पर हुयी चर्चा