Raman kant
  • Home
  • About
  • Recents
  • Contact

हमारी नदियां भी बन सकती हैं सदानीरा

  • By
  • Raman kant Raman kant
  • July-18-2018

हमारी नदियां मां हैं फिर भी प्रदूषित है, उनकी नदियां मां नहीं लेकिन फिर भी साफ हैं, ऐसा क्यों...... इस कटु सत्य से मेरा परिचय 6-10 जून, 2018 को अमेरिका के बफेलो शहर में आयोजित हुई वाटरकीपर एलाइंस कान्फ्रेंस (एक अंतर्राष्ट्रीय नदी सम्मेलन) के दौरान हुआ। इस सम्मेलन में 28 देशों के करीब 500 नदी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने अपनी नदियों की स्थिति तथा उनके सुधार के लिए किए गए प्रयासों के संबंध में विस्तार से जानकारियां साझा कीं।

अमेरिका में सुचारू नदी तंत्र के लिए लाए गये बड़े बदलाव

अमेरिका में नदियों को मां नहीं मानते हैं लेकिन फिर भी वे अपनी नदियों को साफ-स्वच्छ बनाए हुए हैं जबकि हम अपनी नदियों का मां का दर्जा देते हैं फिर भी उनको प्रदूषण की मार से मरणासन्न स्थिति में पहुंचा दिया है। अमेरिका में नदियों के हालातों को सुधारने के लिए बहुत से प्रयास किये गये, जिनमें सरकार के साथ साथ जनता का सहयोग भी रहा.

कड़े नियम कायदे -

उन्होंने नदियों को सुधारने के लिए जो भी कार्य अपने हाथ में लिया, उसे ईमानदारीपूर्वक पूर्ण किया इसका नजीता हुआ कि उन्होंने अपनी जीवनदायनी नदियों को निर्मल व अविरल बनाए रखा। उनकी नदियां भी कभी भयंकर प्रदूषण का दंश झेल रही थीं, वहां कि सरकारों ने कठोर निर्णय लिए और उनको सभी स्तरों पर पूर्ण ईमानदारी से लागू किया। सीवेज और उद्योगों से निकलने वाले गैर-शोधित तरल कचरे को लेकर कठोर नियम-कायदे बनाए, ये नियम जितने कठोर थे, उनको उतनी की कठोरता से लागू भी किया गया।

उद्योगों पर बेहतर तकनीकी नियंत्रण -

प्रारम्भ में कठिनाइयां आईं लेकिन सरकार की अडिगता के साथ समाज भी खड़ा हो गया। उद्योगों को बेहतर तकनीकें उपलब्ध कराई गयी। कानून का उल्लंघन करने पर उचित दंड की भी व्यवस्था की गई। उद्योगों में सेंसर लगाए गए तथा उसके मानक तय किए गए। अगर मानक के अनुरूप उद्योग ने कार्य नहीं किया तो सेंसर के चलते उद्योग का गेट बंद हो गया और उसका गंदा पानी उसी में भरने लगा। उसके पश्चात् उस उद्योग को पूर्णतः बंद कर दिया गया। इसी प्रकार के कुछ अन्य निर्णय भी लिए गए।

सीवेज सिस्टम में विश्वस्तरीय सुधार -

अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले कुछ विशेष प्रकार के उद्योगों का उत्पादन ही बंद कर दिया गया। इसी प्रकार के निर्णय शहरों से निकलने वाले सीवेज के लिए गए। आधुनिक तकनीक को कड़ाई से लागू किया गया। सीवेज सिस्टम में विश्वस्तरीय सुधार किये गए। सीवेज को नदियों में मिलने से रोका गया।

जनता का भी मिला सहयोग -

अमेरिकन सरकार द्वारा नदियों के रखरखाव के लिए भी व्यवस्थित नियम बनाए। नदियों में कूड़ा-कचरा डालना तो दूर उनमें हाथ डालना, नदी में उतरना, स्नान करना तथा बोटिंग करना जैसे कार्यों को प्रतिबंधित किया और इस प्रतिबंध को वहां के समाज ने माना भी।

पोटोमेक नदी को किया प्रदूषण मुक्त -

मेरीलैण्ड व वर्जीनिया की सीमा को विभाजित करते हुए बहती हुई पोटोमेक नदी वाशिंगटन जैसे बड़े शहर व अमेरिका की राजधानी में पहुंचकर भी साफ-सुथरी ही बहती है। ये कोई चमत्कार से कम नहीं, क्योंकि पोटोमेक नदी सत्तर के दशक में दुनिया की सर्वाधिक प्रदूषित नदियों में शामिल थी। पोटोमेक के पास खड़ा होना भी दूभर था। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति ने पोटोमेक को निर्मल बना दिया।

अन्तर्राष्ट्रीय नदी सम्मेलन में भाग लेने का मृख्य उद्देश्य क्या था?

इस सम्मेलन में करीब 28 देशों के करीब 500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ये सभी वे लोग थे, जोकि अपने-अपने देशों में नदी सुधार के कार्यों में लगे हैं। देश से बाहर जब भी मैं जाता हूं तो मेरा प्रयास होता है कि वहां के पानी व पर्यावरण को समझा जाए। वहां की नदियां, जंगल तथा पानी का प्रबंधन देखकर अंदाजा लग जाता है कि वहां की सरकार व समाज अपने प्राकृतिक संसाधनों से कितना लगाव रखते हैं।

अमेरिका में नदियों के हालात कैसे हैं?

वहां प्रवास के दौरान बाफैलो, नियाग्रा, ऐरी कैनाल, हडसन, जैनेसी, पोटोमेक, एनाकोस्टिया व राॅक क्रीक सहित आठ नदियां तथा उनका प्रबंधन देखा। इनमें से किसी भी नदी का पानी आप पी सकते हैं। ये अलग-अलग प्रकार की नदियां हैं। इनमें जैनेसी तथा एनाकोस्टिया वाइल्ड नदियां हैं, जोकि घने जंगल के बीच से आती हैं। नियाग्रा, बाफैलो व ऐरी कैनाल पोर्ट की नदियां हैं, जबकि हडसन न्यूयार्क व पोटोमेक वाशिंगटन जैसे बड़े शहरों के बीच से बहती हैं। कोई भी नदी चाहे शहर के बाहर हो या जंगल में किसी भी नदी में किसी भी प्रकार की गंदगी डालना पूरी तरह से निषेघ है। जैनेसी जैसी वाइल्ड नदियों में तो आप हाथ भी नहीं धो सकते हैं।

भारत की नदियों की तुलना अमेरिका की नदियों से किस प्रकार की जा सकती है?

उनकी नदियों की तुलना भारत की नदियों से करना बेमानी होगा। हम नदियों के मामले में ढोंग करते हैं, जबकि वे ईमानदारी से अपना कार्य करते हैं। भारतवासी नदियों को मां का दर्जा देते हैं लेकिन फिर भी नदी को नाला बनाकर रखा है जबकि अमेरिकी या यूरोप के देश के निवासियों ने अपनी नदियों को मां का दर्जा तो नहीं दिया है, परन्तु फिर भी उनकी नदियों में साफ-स्वच्छ पानी बह रहा है।

क्या काली, हिण्डन व यमुना नदी की तुलना वहां की किसी नदी से की जा सकती है?

वाशिंगटन के बीच से होकर बहने वाली पोटोमेक नदी सत्तर के दशक तक हिण्डन व काली जितनी ही प्रदूषित थी, लेकिन वहां की सरकार ने अपनी नदी को सुधारने का निर्णय लिया और एक दशक में ही पोटोमेक को प्रदूषणमुक्त कर दिया। जबकि हम अत्याधिक प्रयासों के बावजूद भी हिण्डन व काली नदियों को प्रदूषणमुक्त करने की राह पर एक कदम ही बढ़ पाए हैं।

गोमती नदी में बनने वाले रिवर फ्रंट का विरोध क्यों? जबकि वहां की नदियों में भी रिवर फ्रंट बने हैं.

हमारे नेता व अधिकारी नदियों के अध्ययन के नाम पर विदेशों की यात्रा जरूर करते हैं, लेकिन उनके कार्य को ठीक से समझते नहीं हैं। वहां जितनी भी नदियों पर रिवर फ्रंट बने हैं वे सभी पोर्ट की नदियां हैं, पोर्ट नदियां होते हुए भी उन्होंने रिवर फ्रंट लकड़ी व पत्थर से बनाए हैं, जबकि गोमती पोर्ट नदी नहीं है, फिर भी हमने गोमती के बेसिन में कंक्रीट की दीवारें खड़ी कर दी है. उसके बेसिन को ही समाप्त कर दिया है। साथ ही देश की अन्य नदियों के साथ भी इसी अत्याचार की परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं.

उन्होंने आखिर ऐसा क्या किया कि उनका नदी- तंत्र इतना बेहतर है?

उन्होंने अपनी नदियों को सुधारने के लिए बेहतर योजनाएं बनाई, जिन्हें ईमानदारी से लागू भी किया गया। सीवरेज सिस्टम व उद्योगों के लिए सख्त कानून बनाए। वहां ढोंग नहीं चलता है, बल्कि वहां की सरकारें जो निर्णय लेती हैं उसके प्रति ईमानदार रहती हैं। वहां का समाज भी सरकार के साथ सहयोग करता है।

क्या काली, हिंडन व यमुना भी कभी साफ़-स्वच्छ हो सकती हैं?

यह बिलकुल संभव हो सकता है, परन्तु यदि कार्य पूर्ण ईमानदारी से हो। सरकार सख्त निर्णय ले और अपने निर्णयों को बगैर किसी दबाव के ईमानदारी से लागू करे। समाज यदि नदी को मां मानता है तो नदी के प्रति अपनी मां जैसा ही व्यवहार भी करे।

गंगा नदी के संबंध में क्या किया जा सकता है?

यह बड़े दुख का विषय है कि भारत की करीब 40 करोड़ आबादी की पोषक हमारी राष्ट्रीय नदी गंगा को भी निर्मल व अविरल बनाने में पिछले करीब 30 वर्षाें में भी हम सफल नहीं हो सके हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारे देश में राजनैतिक इच्छशक्ति की कमी है। बाबूगिरी में फैसले अटके रहते हैं और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। गंगा के विषय में कार्य कम और दिखावा अधिक हो रहा है। आज भी जमीनी स्तर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।

अभी तो हम गंगा के प्रदूषण को दूर नहीं कर पा रहे हैं, वहीं गंगा नदी में पानी की कमी एक दूसरा संकट बनता जा रहा है। साथ ही गंगा की अधिकतर सहायक नदियों या तो लुप्त हो चुकी हैं, सूख चुकी हैं या फिर नदी से नाला बन चुकी हैं।

अंत में दो शब्द

अगर हम अपनी नदियों को वास्तव में सदानीरा बनाना चाहते हैं तो हमारी सरकारों को कठिन निर्णय लेने होंगे, अधिकारियों को उनको ईमानदारी से लागू करना होगा तथा समाज को भी इसमें पूर्ण समर्पण से सरकारों का सहयोग करना होगा।


हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

  • रमनकांत त्यागी -श्री देव सुमन जी श्री देव सुमन जी जयंती की जयंती पे उन्हें शत् शत् नमन

  • रमनकांत त्यागी - देश में नदी पुनर्जीवन के प्रयासों को मंच प्रदान करने के लिए डॉ प्रभात कुमार से हुई सार्थक चर्चा

  • रमनकांत त्यागी - अर्थ डे पर रेडियो आजतक के अर्थ शास्त्र कार्यक्रम में नदियों की दिशा व दशा पर हुई सार्थक चर्चा

  • रमनकांत त्यागी - हस्तिनापुर के पांडवकालीन अमृत कूप की मान्यता

  • रमनकांत त्यागी - तालाबों की वर्तमान में स्थिति पर गांव कनेक्शन की तथ्यात्मक ख़बर

  • रमनकांत त्यागी - सीडीओ और डीएफओ मेरठ के साथ किया गया काली नदी का निरीक्षण

  • रमनकांत त्यागी - मेरठ मंडल के अंतर्गत अभी जिलों में छोटी नदियों के पुनरुद्धार को लेकर हुई अहम बैठक

  • रमनकांत त्यागी - महाड़ का सत्याग्रह/चवदार तालाब सत्याग्रह/महाड का मुक्तिसंग्राम

  • रमनकांत त्यागी - द्रौपदी घाट को पुनर्जीवन देने के लिए हस्तिनापुर नगर पंचायत को किया गया सम्मानित

  • रमनकांत त्यागी - आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर से हुई नदी पुनर्जीवन पर चर्चा

  • रमनकांत त्यागी - नीर फाउंडेशन के नदी पुनर्जीवन के प्रयासों को एचसीएल के न्यूजलेटर हरित खबर में मिला स्थान

  • रमनकांत त्यागी - मेरठ के ग्राम दतावली में शुरू हुआ तालाब उत्सव कार्यक्रम

  • रमनकांत त्यागी - बागपत जनपद के ग्राम पिलाना में शुरू हुआ तालाब उत्सव, तालाबों को पुनर्जीवन देने के प्रयास होंगे तेज

  • रमनकांत त्यागी - विश्व जल दिवस के अवसर पर सम्मानित हुए जल प्रहरी

  • रमनकांत त्यागी - प्राकृतिक जल स्त्रोतों पर दबाव कम करने हेतु भूजल लेने और लौटाने के अनुपात को रखना होगा स्थिर

  • रमनकांत त्यागी - अंतर्राष्ट्रीय गौरेया दिवस पर मेरठ के एनएएस कॉलेज में आयोजित हुई संगोष्ठी

  • रमनकांत त्यागी - एडमिनिस्ट्रेशन 11 और एनजीओ 11 के बीच खेला गया टी-20 क्रिकेट मैच, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

  • रमनकांत त्यागी - मेरठ में हुआ अर्थ केयर बैंक का शुभारंभ, पृथ्वी के संरक्षण के प्रयासों को मिलेगी गति

  • Raman River Rejuvenation Model

  • रमनकांत त्यागी - नीम नदी श्रमदान कार्यक्रम की हुई शुरुआत, बुलंदशहर के नवाबांस गांव में एकत्रित हुए पर्यावरण प्रेमी

  • रमनकांत त्यागी - शुरू हुआ नीम नदी को पुनर्जीवित करने का अभियान

  • रमनकांत त्यागी -हैप्पी होली होली आपको एवं आपके परिवार को होली की रंगारंग शुभकामनाएं

  • रमनकांत त्यागी - विश्व जल दिवस पर नमामि गंगे कार्यालय में ली गई जल संरक्षण की शपथ

  • रमनकांत त्यागी - अनमोल संसाधनों का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी

  • रमनकांत त्यागी -महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जयंती संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

  • रमनकांत त्यागी -सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र के महोत्सव गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

  • रमनकांत त्यागी -हैप्पी न्यू ईयर नववर्ष आप सभी राष्ट्रवासियों के लिए नव वर्ष मंगलमय हो

  • रमनकांत त्यागी -मैरी क्रिसमस क्रिसमस डे मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

  • रमनकांत त्यागी -शुभ गोवर्धन पूजा गोवर्धन पूजा सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

  • रमनकांत त्यागी -शुभ दीपावली दीपावली रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

  • रमनकांत त्यागी -राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिपालक लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सादर अभिनंदन

  • रमनकांत त्यागी -शुभ नवरात्रि शारदीय नवरात्र नवरात्रि के मंगल पर्व पर आप सभी के जीवन में समृद्धि का संचार हो

  • रमनकांत त्यागी -सत्य, अहिंसा और वैश्विक शांति के प्रणेता महात्मा गांधी जयंती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विनम्र अभिवादन

  • रमनकांत त्यागी -आप सभी को विश्व ओजोन दिवस की शुभकामनाएं

  • रमनकांत त्यागी -रक्षाबंधन रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन आप सभी देशवासियों के जीवन में उल्लास का संचार करे

  • नेशनल वाटर कांफ्रेंस एवं "रजत की बूँदें" नेशनल अवार्ड ऑनलाइन वेबिनार 26 जुलाई 2020 Event

  • मानसून जल संचय - संरक्षित करना होगा प्रकृति की सबसे बहुमूल्य नेमत "जल" को

  • तालाबंदी का भूजल पर असर, भूजल कानूनों को लाना होगा अमल में

  • लॉक डाउन के कुछ स्याह और सफेद पहलू

  • आबादी के बोझ से चरमरा रही हैं शहर की व्यवस्थाएं

  • लालच की भेंट चढ रहे समाज के आधार.. हमारे जलस्रोत

  • नकारने से और नासूर बन जाएगी मौसम परिवर्तन की समस्या

  • हमारी नदियां भी बन सकती हैं सदानीरा

  • हिंडन के उद्गम स्थल की अनोखी यात्रा

Know More

© ramankant.com & Navpravartak.com

  • Terms
  • Privacy